महेंद्र सिंह धोनी को मिल रही आलोचना से हैरान हैं डीन जोन्स
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स ने कहा कि भारतीय फैंस कुछ ज्यादा ही समीक्षक हैं।
Published On Jan 15, 2019, 11:41 AM IST
Last UpdatedJan 15, 2019, 11:41 AM IST
MS Dhoni (AFP Photo)
सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 रनों से मिली हार के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी की काफी आलोचना की थी। जिससे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स काफी हैरान हैं।
ये भी पढ़ें: ‘महत्वपूर्ण साल’ की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों का फिट रहना जरूरी: जोस बटलर
टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में जोन्स ने लिखा, “मैच हारने के बाद एमएस धोनी को जिस तरह की आलोचना मिल रही है मुझे उसपर भरोसा नहीं हो रहा है और जिस तरह से प्रेस और समीक्षक उसके पीछे पड़ गए हैं। क्या लोग समझते भी हैं कि चार रन पर तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आना कैसा होता है?”
जोन्स ने आगे कहा, “पहली चीज आपको विकेटों का सिलसिला रोकना होता है और धोनी ने वो किया। दूसरी चीज ये कि उसके खिलाफ एक खराब एलबीडब्ल्यू फैसला हुआ था। और तीसरी बात ये कि मैच के आखिर में जब छह ओवर बचे थे, ऑस्ट्रेलिया टीम केवल रोहित और धोनी की कोशिशों की वजह से परेशान थी।”
ये भी पढ़ें: नंबर चार पर अंबाती रायडू के प्रदर्शन को लेकर परेशान हैं सौरव गांगुली
पहले वनडे मैच में हार के बाद ना केवल धोनी बल्कि रोहित को भी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सिडनी में 133 रनों की शानदार पारी खेलने के बावजूद रोहित को उनकी फिटनेस को लेकर ट्रोल किया गया। इस बारे में जोन्स ने लिखा, “और फिर लोग हैं जो ये कहकर रोहित की आलोचना कर रहे हैं कि वो फिट नहीं हैं। भारतीय फैंस बहुत ज्यादा कड़े आलोचक हैं।”