- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dean Jones on Virat Kohli being rested from Asia Cup: India are not a one-man team
डीन जोंस बोले- टीम इंडिया किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है।
Published On Sep 01, 2018, 07:44 PM IST
Last UpdatedSep 01, 2018, 07:44 PM IST
Dean-Jones © Getty Images
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए विराट कोहली को अराम देने पर कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है।
जोंस ने कहा, ‘ भारतीय टीम एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन मैं मानता हू् कि यह मनीष पांडे, अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है और महेंद्र सिंह धोनी को मत भूलिए।’
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली ने मौजूदा सीरीज के पहले और तीसरे टेस्ट में 200 रन बनाए हैं। उन्हें साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है।
जोंस ने कहा, ‘ मैं समझता हूं कि एशिया कप के लिए रोहित की कप्तानी वाली टीम बेहतरीन है। टीम में ऐसे गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग करा सकते हैं और अंतिम 25-30 ओवरों में स्पिनर कारगार साबित हो सकते हैं। टीम में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।’
जोंस ने कहा, ‘ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करेंगे, टीम का संतुलन बहुत अच्छा है।’
यह पूछे जाने पर कि क्या कोहली की गैरमौजूदगी से 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर प्रभाव पड़ेगा? जोंस ने कहा, ‘ यह सब कुछ एक टीम के बारे में हैं और जब भी भारत एवं पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी तो उत्साह अपने चरम पर होगा।’
जोंस ने कहा, ‘ मैं चाहता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज कोहली के लिए सफल रहे लेकिन वह खेले या न खेलें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच पूरी दुनिया देखेगी।’
(इनपुट-एजेंसी)