×

डीन जोंस वीजा मामला: पाकिस्तानी मंत्री ने विदेशी एयरलाइंसों के खिलाफ दिए जांच के आदेश

इसके पहले साल 2006 में श्रीलंका में सीरीज के दौरान डीन जोंस ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला को मुस्लिम बताते हुए कहा था कि वह उनकी बड़ा दाढ़ी के कारण किसी आतंकवादी की तरह लगते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 21, 2015 12:43 PM IST

वैध कागजात ना होने के कारण डीन जोंस को पाकिस्तान एयरपोर्ट से बैैरंग वापस लौटना पड़ा © Getty Images
वैध कागजात ना होने के कारण डीन जोंस को पाकिस्तान एयरपोर्ट से बैैरंग वापस लौटना पड़ा © Getty Images

कराची। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में बतौर कोच सम्मिलित होने के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक इस्लामाबाद हवाई अड्डे में बाहर निकलने के दौरान उनका वीजा अवैध पाया गया। इसके बाद हवाईअड्डे के इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें वापस भेज दिया। जोंस को पाकिस्तान सुपर लीग की इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। ये भी  पढ़ें: विराट कोहली की एफसी गोवा को हराकर इंडियन सुपर लीग की नई चैंपियन बनी चेन्नईयन एफ सी

इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने विदेशी एयरलाइंस के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं जो डीन जोंस को दुबई से पाकिस्तान अपनी एयरलाइन से लाई थी। पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री निसार अली खान की ओर से बयान जारी किया गया है कि उन सभी एयरलाइंस के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे जो पाकिस्तान के प्रवासी नियमों का उल्लंघन करेंगी। मंत्रालय ने जोंस के ट्वीट को धता बताया है जिसमें उन्होंने कहा था उनके पास वैध वीजा था लेकिन पूरे कागजात नहीं थे। जोंस को रविवार की सुबह पाकिस्तान के प्रवासी अधिकारियों ने वापस भेज दिया था। ये भी  पढ़ें: केन विलियमसन ने जड़ा शतक, हैमिल्टन टेस्ट में 5 विकेट से जीता न्यूजीलैंड

TRENDING NOW

यह पहला मामला नहीं है जब जोंस समस्या में फंसे हों। इसके पहले साल 2006 में श्रीलंका में सीरीज के दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला को मुस्लिम बताते हुए कहा था कि वह उनकी बड़ी दाढ़ी के कारण किसी आतंकवादी की तरह लगते हैं। इसके तुरंत बाद जोंस को टेन स्पोर्टस ने बतौर कमेंटेटर बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। इस वीजा विवाद के बाद जोंस ने ट्वीट करते हुए बताया पाकिस्तान वीजा के लिए पेपरवर्क हाल ही में पाकिस्तान में बदले गए नियमो के कारण अधूरा रह गया।