IND vs AUS सीरीज को लेकर पूर्व कंगारू कप्‍तान हैं बेताब, कहा- रोहित और वार्नर के बीच...

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 12, 2020, 03:59 PM IST

Published On Jan 12, 2020, 03:59 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2020, 03:59 PM IST

Rohit Sharma, David Warner, Dean Jones

Rohit Sharma(R), David Warner(L), Dean Jones (M) @ Twitter

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स (Dean Jones) ने कहा है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और डेविड वार्नर (David Warner) दोनों रनों के भूखे हैं और वह तीन मैचों की आगामी सीरीज (India vs Australia) में हाल के समय के इन दो दिग्गज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सलामी बल्लेबाजों के बीच मुकाबला देखने को बेताब हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अपनी पिछली श्रृंखला में श्रीलंका को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2-0 से शिकस्त दी जबकि आस्ट्रेलिया ने स्वदेश में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ICC WT20 WC 2020: टीम का ऐलान, हरमनप्रीत की टीम में 15 साल की एक नन्‍ही खिलाड़ी भी शामिल

जोन्स ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘गेम प्लान’ में कहा, ‘‘रोहित शर्मा और डेविड वार्नर मैदान के दोनों ओर अच्छा खेलते हैं। अगर आप मैदान के एक तरफ रन बनाना मुश्किल कर देते हो तो वे मैदान के दूसरी तरफ रन बनाने का तरीका ढूंढ लेते हैं।’’

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘ये खिलाड़ी शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी फिट है और वे रन बनाने के लिए भूखे हैं। मैं देखना चाहता हूं कि इनमें से जंग कौन जीतेगा।’’

श्रृंखला की शुरुआत 14 जनवरी को मुंबई में होगी। दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय राजकोट में 17 जनवरी जबकि तीसरा बेंगलुरू में 19 जनवरी को खेल जाएगा।

पढ़ें:- इस ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कही कुछ ऐसी बात जिसेे सुनकर MS Dhoni हो जाएंगे गदगद

जोन्स ने आधुनिक क्रिकेट में 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज के होने के फायदे के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जब इस रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और आप गलती करते हैं तो आपके पास समय नहीं होता- आप बोल्ड हो जाते हो या एलबीडब्ल्यू और यही कारण है कि टीमें 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को रखना पसंद करती हैं।’’

Editor's Pick