देबाशीष मोहंती राष्ट्रीय जूनियर चयन पैनल में शामिल हुए

निजी कारणों के चलते सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने जूनियर चयन समिति में शामिल होने से मना कर दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 25, 2018, 01:09 PM IST

Published On Aug 25, 2018, 01:09 PM IST

Last UpdatedAug 25, 2018, 01:09 PM IST

Debashish Mohanty © Getty Images

भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के इंकार करने के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज देबाशीष मोहंती को राष्ट्रीय जूनियर चयन पैनल में शामिल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने इस खबर की पुष्टि की। मोहंती ने भारत की तरफ से 1997 से 2001 के बीच 45 वनडे खेले। वह 1999 विश्व कप में खेले थे।

पीटीआई को दिए बयान में राय ने कहा, ‘‘हमने देबाशीष मोहंती को जूनियर चयन पैनल में पांचवें सदस्य के रूप में शामिल किया है। उच्चतम न्यायालय के आदेश में कहा गया है कि ये पांच सदस्यीय पैनल होना चाहिए तो हमने क्रिकेट सलाहकार समिति को कुछ नाम भेजे थे। हालांकि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने अपने अपने कारणों से इस पर सलाह देने से इंकार कर दिया। इसलिए जो नाम उपलब्ध थे उनमें देबाशीष के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक मैच खेलने का अनुभव था। इसलिए उन्हें नियुक्त किया गया।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सचिन तेंदुलकर ने क्यों किया इंकार

तेंदुलकर ने इस पैनल में शामिल होने से साफ मना कर दिया क्योंकि उनके बेटे अर्जुन जूनियर टीम में चयन के दावेदार हैं जबकि गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और लक्ष्मण फिलहाल आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर हैं।

राय ने कहा, ‘‘आशीष कपूर न वापसी की थी। अमित शर्मा की भी पैनल में वापसी हुई थी। वेंकटेश प्रसाद के इस्तीफे के कारण एक पद खाली पड़ा था जिसे हमें जल्द से जल्द भरना था।’’ पैनल के अन्य दो सदस्यों में ज्ञानेंद्र पांडेय और राकेश पारिख शामिल हैं।

Editor's Pick