• Home
  • News
  • Deccan Gladiators win Abu Dhabi T10 League 2022 Title Suresh raina

सुरेश रैना की टीम ने टी-10 लीग का खिताब जीता, जीत के हीरो रहे डेविड वीज और निकोलस पूरन

फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने 10 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाए थे, कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली न्यूयार्क स्ट्राइकर्स की टीम 91 रन ही बना सकी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Dec 05, 2022, 03:43 PM IST

Published On Dec 05, 2022, 03:43 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2022, 03:43 PM IST

Suresh raina t10

Suresh raina t10 (Photo-Twitter)

निकोलस पूरन की कप्तानी वाली डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने अबूधाबी टी-10 लीग का खिताब जीत लिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने 10 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाए थे, कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली न्यूयार्क स्ट्राइकर्स की टीम 91 रन ही बना सकी. डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने यह मुकाबला 37 रन से जीता. इस मैच में डेक्कन ग्लेडिएटर्स के लिए सुरेश रैना ओपनिंग करने उतरे, हालांकि रैना ने निराश किया और पांच गेंद में सिर्फ सात रन बना सके.

डेक्कन ग्लेडिएटर्स के लिए निकोलस पूरन ने 23 गेंद में 40 रन और डेविड वीज ने 18 गेंद में 43 रन की नाबाद पारी खेली. आंद्रे रसेल (09 रन) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम 10 ओवर में पांच विकेट पर 91 रन ही बना सकी. कायरन पोलार्ड ने 23 रन (रिटायर्ड हर्ट) और जे थॉम्पसन ने 22 रन की नाबाद पारी खेली. आजम खान ने 16 रन का योगदान दिया. डेक्कन ग्लेडिएटर्स के गेंदबाज जोशुआ लिटिल और मोहम्मद हसनैन ने दो-दो विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डेविड वीज को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि निकोलस पूरन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम का यह दूसरा खिताब है.

 

Editors Pick