×

टी-20 वर्ल्ड कप में क्या बांग्लादेशी टीम को मिलेगी इजाजत ? बीसीसीआई ने दिया जवाब

बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 7, 9 और 14 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ मैच मुकाबले खेलेगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 4, 2026 9:48 AM IST

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को शनिवार को आईपीएल से रिलीज करने का फैसला लिया गया. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह कदम उठाया है. हालांकि अगले महीने भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसके लिए बांग्लादेश की टीम भारत के दौरे पर आएगी. वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम की एंट्री पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने बयान दिया है.

मिथुन मन्हास के अनुसार, बोर्ड का बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन से रिलीज करने का फैसला सिर्फ टूर्नामेंट तक ही सीमित है. भारत में वर्ल्ड कप मुकाबलों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.

हमने अभी वर्ल्ड कप पर चर्चा नहीं की है: मन्हास

मन्हास ने आईएएनएस को बताया, बीसीसीआई ने पूरे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है, देवजीत सैकिया ने पहले ही मीडिया को इसकी जानकारी दी थी, यह फैसला सिर्फ आईपीएल से जुड़ा है, हमने अभी वर्ल्ड कप पर चर्चा नहीं की है, ऐसा होने के बाद हम जानकारी साझा करेंगे.

बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्ताफिजुर को केकेआर ने किया रिलीज

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को उस देश में हाल के डेवलपमेंट्स के कारण बीसीसीआई के निर्देशों के बाद 2026 आईपीएल के लिए अपनी टीम से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा गया है. केकेआर ने आईपीएल ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है,ऐसे में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने साथ जोड़ने पर केकेआर और उसके मालिक शाहरुख खान को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के तीन मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होगा. बांग्लादेश की टीम 7, 9 और 14 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ मैच मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद उसे 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल का सामना करना है.

TRENDING NOW

2016 में आईपीएल में किया था डेब्यू

मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2016 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी.उन्होंने शुरुआती दो सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से खेले. इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए एक-एक सीजन खेला. मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते नजर आए. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेला, जबकि आईपीएल 2025 में एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखे. उन्होंने आईपीएल करियर में अब तक 60 मैच खेले हैं, जिसमें 28.44 की औसत के साथ 65 विकेट हासिल कर चुके हैं.