add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दीपा कर्माकर लौटाएंगी सचिन तेंदुलकर की गिफ्ट की हुई BMW कार

रियो ओलंपिक में दीपा के शानदार प्रदर्शन के बाद सचिन तेंदुलकर ने दीपा कर्माकर को 30 लाख रुपये की BMW कार भेंट की थी

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - October 12, 2016 10:15 AM IST

हालांकि दीपा के पिता ने इस बारे में जानकारी न होने की बात कही है © IANS ( File Photo)
हालांकि दीपा के पिता ने इस बारे में जानकारी न होने की बात कही है © IANS ( File Photo)

रियो ओलमपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिम्नैस्ट दीपा कर्माकर ने हैरान करने वाला फैसला लिया है। दीपा कर्माकर ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर द्वारा दी गई BMW कार को लौटाने का फैसला किया है। आपको बता दें, रियो ओलंपिक में दीपा के शानदार प्रदर्शन के बाद सचिन तेंदुलकर ने दीपा कर्माकर को 30 लाख रुपये की BMW कार भेंट की थी। दीपा कर्माकर बिश्वेश्वर नंदी ने बताया कि दीपा के परिजनों से बात कर हमने यह कार न लेने का फैसला किया है।

यह गाड़ी काफी महंगी है। इसका मेंटिनेंस आसान नहीं होगा। त्रिपुरा में दीपा के घर तक इसके लायक न तो सड़कें हैं और न ही आसपास कोई सर्विस सेंटर है। ऐसे में कार का मेंटिनेंस और भी मुश्किल हो जाएगा। दीपा के कोच ने बताया कि स्पॉन्सर ने कार के बदले कैश देने पर हामी भर दी है। इससे हम छोटी कार ले लेंगे। हालांकि दीपा के पिता ने इस बारे में जानकारी न होने की बात कही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दीपा के घर में अभी कोई कार नहीं है। उनके परिवार में किसी को गाड़ी चलानी भी नहीं आती। BMW मिलने पर जब दीपा कर्माकर से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि जब गाड़ी आएगी तो मैं और पापा ड्राइविंग सीख लेंगे। रियो ओलंपिक में दीपा कर्माकर ने जिम्नास्ट में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत दुनियाभर में वाहवाही लूटी थी। भारत में भी दीपा कर्माकर पर ईनामों की बारिश कर दी गई थी, इसी को देखते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी दीपा कर्माकर को कार भेंट की थी।