add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दीपक चाहर का बड़ा रिकॉर्ड, बने IPL मैच में सर्वाधिक डॉट बॉल फेंकने वाले खिलाड़ी

दीपक चाहर ने कोलकाता के खिलाफ मैच में तीन विकेट निकाले। वो प्‍लेयर ऑफ द मैच बने।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 10, 2019 12:11 AM IST

आईपीएल 2019 के 23वें मुकाबले में चेन्‍नई के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर  एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयबा रहे। कोलकाता के खिलाफ मैच में वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाज बने।

पढ़ें:- चेन्‍नई से हार पर दिनेश कार्तिक बोले- हार पर ‘इंज्‍वाय करो, हार को भूल जाओ, अगला मैच एक नया मैच होगा’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चाहर ने अपने निर्धारित चार ओवरों में 20 रन दिए और तीन विकेट निकाले। वो चेन्‍नई की तरफ से मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने। चाहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही कोलकाता की टीम मैच में महज 108/9 रन ही बना पाई। चेन्‍नई ने सात विकेट से ये मैच अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए चाहर को प्‍लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया।

तोड़ा आशीष नेहरा का रिकॉर्ड

दीपक चाहर ने अपनी 24 में से 20 गेंद डॉट डाली। अन्‍य चार गेदों पर दो चौके और एक छक्‍का पड़ा। उनकी एक गेंद पर ओवर थ्रो का चौका गया, जिसपर पांच रन आए। इस दौरान उन्‍होंने एक गेंद फाइड डाली। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर चाहर ने भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज और मौजूदा समय में बैंगलुरू के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

पढ़ें:- विश्‍व कप से पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम की नई जर्सी हुई लांच

नेहरा ने साल 2009 में साउथ अफ्रीका में खेले गए आईपीएल के दौरान दिल्‍ली की तरफ से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 19 गेंद डॉट फेंकी थी। इसके अलावा मुनाफ पटेल भी साल 2009 में राजस्‍थान की तरफ से खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ 19 गेंद डॉट फेंक चुके हैं।