• Home
  • News
  • deepak chahar sister malti advised his brother take care of your back during honeymoon goes viral

'हनीमून पर पीठ का ख्याल रखना...' बहन मालती ने किया दीपक चाहर से मजाक

चाहर काफी समय से चोट के चलते क्रिकेट से दूर हैं। उनकी बहन ने शादी के बाद उन्हे मजाकिया अंदाज में सलाह दी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 03, 2022, 06:51 PM IST

Published On Jun 03, 2022, 06:51 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2022, 06:51 PM IST

deepak chahar @instagram

भारतीय टीम के पेसर दीपक चाहर का बुधवार को विवाह थे. आगरे के फाइव स्टार होटल में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए. दीपक को इसके बाद लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

चाहर की बहन मालती भी इंटरनेट सनसनी हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपने भाई को बधाई दी है और साथ ही मजाकिया अंदाज में सलाह भी दी है. मालती ने हनीमून के दौरान अपने भाई को पीठ का ध्यान रखने की सलाह दे डाली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मालती ने लिखा, ‘अब लड़की हुई हमारी… आप दोनों को शादीशुदा जिंदगी की बहुत बधाई. @deepak_chahar9 हनीमून के दौरान प्लीज अपनी कमर का ध्यान रखना. आगे वर्ल्ड कप भी आने वाला है.’ इसके बाद उन्होंने मजाकिया इमोजी भी बनाया है.

<

चाहर चोट की वजह से चार महीने सेम मैदान से दूर हैं. 20 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजुरी हो गई थी. इसके बाद से वह बैंगलोर में नैशनल क्रिकेट अकादमी में चोट से उबर रहे थे. इसी बीच उनकी पीठ में भी तकलीफ हो गई थी. इसी चोट के चलते दीपक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में कोई मैच नहीं खेल पाए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने फरवरी में हुई नीलामी मे दीपक को 14 करोड़ रुपये देकर खरीदा था. वह ईशान किशन के बाद लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी थे. चाहर के न खेलने का चेन्नई को बहुत नुकसान हुआ था.

Editor's Pick