आईपीएल में धमाल के बाद इस‍ खिलाड़ी ने इं‍ग्‍लैंड में नाम किया 'पांच विकेट हॉल'

दीपक ने अपने पांच विकेट में से दो प्‍लेयर्स को किया शून्‍य पर आउट।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 25, 2018, 08:59 PM IST

Published On Jun 25, 2018, 08:59 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2018, 08:59 PM IST

Deepak Chahar (File Photo) © AFP

आईपीएल के पिछले सीजन में दीपक चाहर को राइजिंग पुणे जाइंट्स ने खरीदा, लेकिन उन्‍हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। साल भर रणजी क्रिकेट में अच्‍छा प्रदर्शन करने के कारण चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने आईपीएल 2018 के लिए दीपक पर दांव लगाया। धोनी की टीम ने 80 लाख रुपये में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को अपनी टीम में शामिल किया। दीपक ने उम्‍मीद पर खरा उतरते हुए 12 मैचों में 10 विकेट निकाले। हालांकि टूर्नामेंट के दौरान वो खराब फिटनेस से भी काफी परेशान रहे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/world-cup-1983-bcci-didnt-have-money-to-reward-lata-mangeshkar-raised-20-lakh-from-concert-to-help-ailing-board-722374″][/link-to-post]

चयनकर्ताओं ने दीपक को इंग्‍लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में जगह दी। उम्‍मीद पर खरा उतरते हुए चाहर ने वेस्‍टइंडीज ए के खिलाफ पांच विकेट निकालकर सभी को हैरान कर दिया। दीपक की शानदार गेंदबाजी के कारण वेस्‍टइंडीज ए टीम 221 के स्‍कोर पर ही ऑलआउट हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्‍टइंडीज ए की टीम पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी। दीपक चाहर ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्‍लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड को जीरो पर आउट कर चलता किया। 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे आंद्रे मैककार्थी दीपक चाहर का दूसरा शिकार बने। मैच के तीसरे ही ओवर में उन्‍होंने मैककार्थी को रिषभ पंत के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा।

चाहर यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने 24 वर्षीय रोवमन पॉवेल को अपना तीसरा शिकार बनाया। 39 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे पॉवेल को चाहर ने मैच के 29वें ओवर में एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। चाहर का चौथा शिकार रेमन रेफर बने। जिसे उन्‍होंने शून्‍य के स्‍कोर पर ही 33वें ओवर में आउट किया। 37वें ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स को चाहर ने अपना आखिरी शिकार बनाया। 18 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे ड्रेक्‍स को चाहर ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

Editor's Pick