add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

उत्तराखंड त्रासदी के राहत कार्यों के लिए चेन्नई टेस्ट की मैच फीस दान करेंगे रिषभ पंत

उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने के चलते आई भीषण बाढ़ में लगभग 150 लोगों के लापता होने की खबर है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 8, 2021 10:32 AM IST

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने के चलते आई भीषण बाढ़ में जानमाल के नुकसान से बचाव के लिए चेन्नई टेस्ट की मैच की फीस देने की घोषणा की है।

रविवार सुबह हुई दुखद घटना के बाद लगभग 150 लोगों के लापता होने और उनके मारे जाने की आशंका है। 10 से अधिक लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जिसके बाद पंत ने मैच फीस दान करने का ऐलान किया और साथ ही साथ लोगों से अपील की कि वे भी मदद करें।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंत ने एक ट्वीट में कहा, “उत्तराखंड में हुए हादसे से बहुत दुख हुआ। राहत, बचाव के लिए अपनी मैच फीस देना चाहूंगा और अधिक लोगों से मदद करने की अपील करूंगा।”

हरिद्वार में पैदा हुए भारतीय खिलाड़ी ने आगे लिखा, “उत्तराखंड में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए मेरी हार्दिक संवेदना और प्रार्थना है। मुझे उम्मीद है कि बचाव अभियान चल रहा है जो मुसीबत में मदद करने में सक्षम हैं।”

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, “उत्तराखंड के लोग धीरज से काम लें। हर किसी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।”

बचाव अभियान अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है। आपदा में गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये का मुआवजा दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सभी मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।