add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आईसीसी रैंकिंग में दीप्ति का जलवा, करियर में पहली बार बनी दुनिया की नंबर 1 गेंदबाज

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आईसीसी रैंकिंग में पहली बार नंबर वन गेंदबाज बन गई हैंं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 24, 2025 7:14 AM IST

दुबई: भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कमाल कर दिया है. दीप्ति अपने करियर में पहली बार दुनिया की नंबर वन गेंदबाज बन गई हैं. मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से जारी रैंकिंग में दीप्ति महिला टी20 रैंकिंग में चोटी पर पहुंच गईं.

दीप्ति ने विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 इंटरनेशलन सीरीज के पहले मैच में 20 रन देकर एक विकेट लिया. 28 साल की स्पिनर की बदौलत भारत ने मैच में जीत हासिल की. अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को हटाकर नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा किया. दीप्ति और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की रेटिंग में ज्यादा अंतर नहीं है. दीप्ति असल में सदरलैंड से एक अंक आगे हैं. भारतीय ऑफ स्पिनर के कुल 737 अंक हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दीप्ति के साथ ही कई भारतीय गेंदबाजों को इसका फायदा हुआ है. तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को पांच स्थान का फायदा हुआ है. वह 36वें स्था पर पहुंच गई हैं. वहीं बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 19 स्थान की लंबी छलांग लगाई. वह अब 69वें स्थान पर पहुंच गई हैं.

वहीं वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की जीत की पटकथा लिखने वाली बल्लेबाज जेमिना रोड्रिग्स को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. पांच अंकों की छलांग के साथ उन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई. जेमिमा अब 9वें स्थान पर हैं. भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना का रैंकिंग में जलवा जारी है. बाएं हाथ की हयह स्टार बल्लेबाज तीसरे स्थान पर हैं. शेफाली वर्मा एक स्थान नीचे खिसककर 10वें स्थान पर हैं.

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट को फायदा हुआ है. वह महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति की जगह नंबर एक बल्लेबाज बन गई हैं.

वोलवार्ट हालिया समय में बहुत अच्छे फॉर्म में हैं. आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में 124 और नाबाद 100 रन बनाकर लगातार दो शतक लगाकर वोलवार्ट ने स्मृति पर अच्छी खासी बढ़त हासिल कर ली है. उन्होंने भारतीय खिलाड़ी पर नौ अंक की बढ़त बना ली है. वोलवार्ट ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 820 रेटिंग अंक हासिल किए हैं.

आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस 45 और 64 रन की पारियों के बाद चार स्थान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं. उनकी टीम की साथी ऐमी हंटर 31वें से 28वें स्थान पर पहुंच गईं जबकि दक्षिण अफ्रीका की सुने लुस (सात स्थान ऊपर 34वें स्थान पर) और डेन वैन नीकर्क (24 स्थान ऊपर 95वें स्थान पर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है.