add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WPL 2023 के आगाज से पहले यूपी वॉरियर्स में दीप्ति शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी

महिला प्रीमियर लीग चार से 26 मार्च तक मुंबई के ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - February 25, 2023 6:58 PM IST

लखनऊ। भारत की शीर्ष हरफनमौला दीप्ति शर्मा को आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शनिवार को यूपी वॉरियर्स का उप-कप्तान नियुक्त किया गया। इस 25 साल की खिलाड़ी को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये की बोली के साथ टीम से जोड़ा था। भारतीय महिला टीम की एक प्रमुख सदस्य दीप्ति देश की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है जिसके पास विदेशों की फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है।

दीप्ति ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि कप्तान एलिसा हीली और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ हम टीम को अच्छी तरह से काम करने और कुछ शानदार क्रिकेट खेलने में मदद कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि डब्ल्यूपीएल में हमारा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश की युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और हम टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की रहने वाली दीप्ति खिलाड़ी नीलामी में सबसे ज्यादा मांग वाली भारतीय खिलाड़ियों में से एक थी। 25 वर्षीय दीप्ति ने साउथ अफ्रीका में महिला T20 वर्ल्ड कप में पांच मैचों में छह विकेट हासिल किये और टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। दीप्ति ने विदेश में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेले 30 मैचों में 32 विकेट लेने के अलावा 394 रन बनाये हैं। दीप्ति ने 2016 में अपना पदार्पण किया था और टी20 में 92 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 102 विकेट हैं और दो अर्धशतकों के साथ 941 रन बनाये हैं।

महिला प्रीमियर लीग चार से 26 मार्च तक मुंबई के ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यूपी वार्रियर्ज का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स से डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगा।