×

दिल्ली की टीम में जा रही थीं दीप्ति, यूपी के 'ब्रह्मास्त्र' ने चौपट किया गांगुली का प्लान

दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज ने भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में शामिल किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 27, 2025 4:08 PM IST

दीप्ति शर्मा WPL के इतिहास की नीलामी में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं. गुरुवार को दिल्ली में हो रही वुमन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये देकर खरीदा. WPL के इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधना हैं जिन्हें आरसीबी ने 2023 की नीलामी में 3.4 करोड़ में खरीदा था. ऑस्ट्रेलिया की ऐश्ले गार्डनर को उसी नीलामी में गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था.

इसी महीने की शुरुआत में महिला वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा ने बीते साल की लीग में एलीसा हीली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी भी की थी.

दीप्ति का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. नीलामी शुरू होने में वक्त लगा. दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस की बोली लगाई. और ऐसा लगा कि यहीं पर नीलामी समाप्त हो जाएगी. और दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर बैठे सौरभ गांगुली का प्लान काम कर जाएगा. लेकिन यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच का इस्तेमाल किया. और उनका प्लान चौपट कर दिया.

इसके बाद गेंद दिल्ली कैपिटल्स के पाले में गई. यहां दिल्ली जो बोली लगाती, UPW को उसकी बराबरी करनी पड़ती. और ऐसा ही हुआ. दिल्ली ने दिल दिखाया और दीप्ति के लिए 3.2 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगा दी. अब यूपी वॉरियर्ज को उनकी बराबरी की बोली लगानी थी. और ऐसा ही हुआ. दीप्ति एक बार फिर यूपी की टीम में शामिल हुईं.

दीप्ति पिछले तीन सीजन से यूपी की ही टीम का हिस्सा हैं. तब उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया गया था. इस बार के ऑक्शन से पहले यूपी ने दीप्ति को रिलीज कर दिया था.

TRENDING NOW

दीप्ति शर्मा ने वुमन प्रीमियर लीग में कुल 25 मैचों में 507 रन बनाए हैं. उनका औसत 28.16 का है. और स्ट्राइक-रेट 117.63 का.