- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Delhi announce Vijay Hazare Trophy squad, Dhruv Shorey to captain
Vijay Hazare Trophy: दिल्ली ने इस युवा बल्लेबाज को सौंपी कप्तानी
विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 सितंबर से हो रही है।
Published On Sep 18, 2019, 07:30 PM IST
Last UpdatedSep 18, 2019, 07:30 PM IST
Dhruv Shorey (File Photo) © IANS
विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को 24 सितंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्राॅफी के लिये बुधवार को दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जिसकी अगुवाई शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ध्रुव शोरे करेंगे।
दिल्ली के अपने अभियान की शुरुआत विदर्भ के खिलाफ करेगा और संभावना है कि ये दोनों खिलाड़ी शुरुआती मैचों के लिये उपलब्ध रहेंगे।
पढ़ें:- बचपन के कोच बोले-अगर स्टीव स्मिथ भारतीय होता तो उनकी तकनीक…
दिल्ली सीनियर चयनसमिति के अध्यक्ष अतुल वासन ने कहा, ‘‘पंत के दिल्ली के कम से कम दो या तीन मैचों में खेलने की संभावना है और इसके बाद वह राष्ट्रीय टीम से जुड़े जाएंगे। रिषभ पंत ने स्वयं कहा है कि वह खेलना चाहते हैं।’’
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू होने पहले टेस्ट मैच के लिये 29 सितंबर को विशाखापट्टनम पहुंचेगी।
सैनी टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं और उनके राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप के अधिक मैचों में खेलने की संभावना है जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वर्तमान टीम से बाहर रहने का फैसला किया है।
पढ़ें:- अंगूठा टूटने के बावजूद ओवल टेस्ट में खेलते रहे पेन, BBL से बनाई दूरी
वासन ने कहा, ‘‘शिखर को कुछ पारिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया जाना है। उन्होंने कहा कि वह बाद में टीम से जुड़ जाएंगे।’’
दिल्ली की टीम इस प्रकार है :
ध्रुव शोरे (कप्तान), नितीश राणा, रिषभ पंत, हिम्मत सिंह, हितेन दलाल, कुणाल चंदेला, ललित यादव, पवन नेगी, नवदीप सैनी, सुबोध भाटी, कुलवंत खेजरोलिया, मनन शर्मा, कुंवर भिदुड़ी, विकास टोकस, तेजस बारोका, अनुज रावत।