- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Delhi Capitals announce Abishek Porel as replacement for Rishabh Pant
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने खोजा चोटिल ऋषभ पंत का धाकड़ रिप्लेसमेंट
IPL 2023 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार, 01 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी.
Published On Mar 31, 2023, 04:04 PM IST
Last UpdatedMar 31, 2023, 04:04 PM IST
TWITTER/IPL
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2023 के लिए ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के नाम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली ने अभिषेक को 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है.
20 साल के पोरेल ने अपने करियर में अब तक 16 प्रथम श्रेणी, 3 लिस्ट ए और 3 T20 मैच खेले हैं. उनके नाम पर 30.21 की औसत से 695 रन दर्ज हैं. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 58 कैच और 8 स्टंपिंग किए हैं.
पोरेल ने इस साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल में भी अर्धशतक जड़े थे. IPL 2023 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार, 01 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी.
? NEWS?@DelhiCapitals name Abhishek Porel as Rishabh Pant’s replacement; Sandeep Warrier joins @mipaltan as Jasprit Bumrah’s replacement.
Details ? #TATAIPL https://t.co/NKrc6oLJrI
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिशेल मार्श, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, सरफराज खान , फिल साल्ट , अभिषेक पोरेल , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, रिपल पटेल , इशांत शर्मा, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अमन हकीम खान, प्रवीण दुबे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल, मुकेश कुमार, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल.