add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2025: मुनाफ पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया बॉलिंग कोच

41 साल के मुनाफ पटेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने 2017 में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 12, 2024 10:57 PM IST

Munaf Patel DC Bowling Coach: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को आईपीएल 2025 में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. मुनाफ पटेल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच नियुक्त किए गए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुछ दिन पहले ही वेणुगोपाल राव को टीम का डायरेक्टर और हेमंग बदानी को टीम का हेड कोच बनाया था. अब मुनाफ पटेल को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है. 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मुनाफ पटेल अपने करियर में पहली बार हाई-प्रोफ़ाइल कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. वह जेम्स होप्स की जगह लेंगे, जिन्होंने आईपीएल 2024 के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ फ़्रैंचाइजी छोड़ दी थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

41 साल के मुनाफ पटेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने 2017 में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था. वह भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे.

मुनाफ पटेल का इंटरनेशनल करियर

मुनाफ पटेल ने भारत के लिए 13 टेस्ट, 70 वनडे और तीन टी-20 मैच खेले. 13 टेस्ट मैच में उनके नाम 35 विकेट है, वहीं 70 वनडे मैच में उन्होंने 85 विकेट अपने नाम किए. तीन टी-20 मैच में उन्होंने चार विकेट चटकाए.

मुनाफ पटेल ने आईपीएल में तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया. आईपीएल के 63 मैच में उन्होंने कुल 74 विकेट हासिल किए.

दिल्ली कैपिटल्स को पहले खिताब का इंतजार

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को पहले खिताब का इंतजार है. आईपीएल 2024 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दिल्ली की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. रिकी पोटिंग सहित पूरा कोचिंग स्टॉफ बदल दिया गया है. वहीं टीम ने कप्तान ऋषभ पंत को भी रिटेन नहीं करने का फैसला लिया. दिल्ली की टीम नये कोचिंग स्टॉफ के साथ- साथ कई नए खिलाड़ियों के साथ आईपीएल 2025 में नजर आएगी.