दिल्ली कैपिटल्स के अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार, छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Abishek Porel Arrested : दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पर संगीन आरोप लगाए हैं.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Aug 11, 2026, 04:23 PM IST

Published On Aug 11, 2026, 04:23 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2026, 04:23 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को हुगली जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर शादी का वादा करके एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन संबंध बनाने का आरोप है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पोरेल पर लगा दुष्कर्म का आरोप

हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने बताया, ‘‘उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार करने का अदालत का आदेश था। उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया. उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा.’’ पोरेल को मोगरा पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया और उन्हें मंगलवार को बाद में चिनसुरा की एक कोर्ट में पेश किया जा सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के कई प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. जिसमें धारा 69 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान भी शामिल है.कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे लगभग साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करने की योजना बना रहे थे.

पुलिस ने शुरु की जांच

एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस टीमें चंदननगर में पोरेल के घर कई बार गईं लेकिन वह वहां नहीं मिले. पोरेल और उनके परिवार की प्रतिक्रिया का इंतजार है.

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-42

ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय, ETPL के डेब्यू सीजन में बिखेरेंगे जलवा

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-41

अफगानिस्तान की जीत से टूटी कैरेबियाई टीम को लगा झटका, वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए खेलना होगा क्वालीफाइंग टूर्नामेंट

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-40

अफगानिस्तान की जीत के साथ तय हुईं ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 की 10 टीमें, आयरलैंड को हराकर किया क्वालिफाई

shaheen-afridi-29

'मैं अभी भी वनडे कप्तान हूं...' कप्तानी में बदलाव की अफवाहों पर शाहीन अफरीदी का करारा जवाब

icc-73

आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' की रेस हुई दिलचस्प, हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और हसन अवॉर्ड की रेस में शामिल

ind-vs-sl-test-1-2

IND VS SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? जानिए कब खेली थी आखिरी सीरीज

Editor's Pick