×

IPL 2026 Auction: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम किस खिलाड़ी को खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम- IPL 2026 Delhi Capitals Full Team- दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम देखें. किस खिलाड़ी को खरीदा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 16, 2025 9:23 PM IST

DC Full Squad, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. हालांकि दिल्ली दो बार फाइनल में जरूर पहुंची है. इस सीजन में दिल्ली की टीम 21.8 करोड़ रुपये लेकर नीलामी में उतरेगी. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 में शुरुआती छह में से पांच मैच जीते. हालांकि, इसके बाद भी वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. टीम ने 14 में से सात मैच जीते और वह पांचवें स्थान पर रही. दिल्ली की टीम ने ऑक्शन से पहले फाफ डु प्लेसिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क, डेवॉन फेरिरा, सैदिकुल्ला अटल, मनवंत कुमार, मोहित कुमार और दर्शन नारकंडे को रिलीज कर दिया.

दिल्ली को क्या चाहिए- दिल्ली को केएल राहुल का साथी ओपनर चाहिए. जैक फ्रेजर-मैकगर्क के प्रदर्शन में नितरंता नहीं थी. और फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2026 से हटने का फैसला लिया. दिल्ली को टी. नटराजन और मिशेल स्टार्क का बैकअप चाहिए. स्टार्क पर एशेज का भारी वर्कलोड होगा.

रिलीज किए गए खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, डेवोन फरेरा, सेदिकुल्लाह अटल, मानवंत कुमार, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे।

बचा हुआ पर्स: 125 करोड़ रुपये में से 21.80 करोड़ रुपये

बची हुई जगहें: 8 (5 विदेशी)

TRENDING NOW

वर्तमान टीम और बरकरार खिलाड़ी: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, ट्रिस्टन स्टब्स, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, करुण नायर, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय और अजय मंडल।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट: DC Players Bought in IPL Auction

खिलाड़ीदेशबेस प्राइसकीमत
1डेविड मिलर,साउथ अफ्रीका2 करोड़ रुपये2 करोड़ रुपये
2बेन डकेटइंग्लैंड2 करोड़ रुपये2 करोड़ रुपये
3आकिब डारभारत30 करोड़ रुपये8.40 करोड़ रुपये
4प्रथम निसांकाश्रीलंका75 लाख रुपये4 करोड़ रुपये
5लुंगी नगिडीसाउथ अफ्रीका2 करोड़ रुपये2 करोड़ रुपये
6पृथ्वी सावभारत75 लाख रुपये75 लाख रुपये
7साहिल पारिखभारत30 लाख रुपये30 लाख रुपये
8काइली जैमिनसनन्यूजीलैंड2 करोड़ रुपये2 करोड़ रुपये