• Home
  • News
  • delhi capitals ipl 2026 full schedule fixture dc match dates venues timing

Delhi Capitals Full Schedule IPL 2026: अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पूरा शेड्यूल देखें. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम अपने मैच कब और कहां खेलेगी.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 26, 2026, 08:48 PM IST

Published On Mar 26, 2026, 08:48 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2026, 08:48 PM IST

delhi capitals full schedule

delhi capitals full schedule

DC IPL 2026 Full Schedule: अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर होगा. दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला घरेलू मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा. इसके बाद 8 अप्रैल को भी दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस से होगा.

जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सह-मालिकाना हक वाली यह दिल्ली कैपिटल्स कागजों पर हमेशा से अच्छी नजर आई है. लेकिन बात जब नतीजों की होती है तो यह टीम कभी भी खिताब नहीं जीत पाई है. दिल्ली उन दो आईपीएल टीमों में से जो साल 2008 से खेल रही है और उसने एक बार भी खिताब नहीं जीता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम अपने पहले दो मैच खेलने के बाद लगातार तीन मैच बाहरी टीमों के मैदानों पर खेलेगी. पहले वह पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 अप्रैल को चेन्नई में खेलेगी. फिर 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 21 अप्रैल को उसका मैच हैदराबाद में होगा.

दिल्ली की टीम 25 अप्रैल को अपने घर पर खेलने लौटेगी. यहां उसका मैच पंजाब किंग्स से होगा. और उसके बाद 27 अप्रैल को टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी.

भारतीय क्रिकटे कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के बचे हुए 50 लीग मैचों का शेड्यूल जारी किया है. इससे पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था. इसके बाद बोर्ड ने असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान होने का इंतजार किया.

दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल 2026 शेड्यूल

तारीख दिन मैच स्थान समय
1 अप्रैल बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली शाम 7:30 बजे
8 अप्रैल बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
18 अप्रैल शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु दोपहर 3:30 बजे
21 अप्रैल मंगलवार सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
25 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स दिल्ली दोपहर 3:30 बजे
27 अप्रैल सोमवार दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली शाम 7:30 बजे
1 मई शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स जयपुर शाम 7:30 बजे
5 मई मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
8 मई शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
11 मई सोमवार पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला शाम 7:30 बजे
17 मई रविवार दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
24 मई रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता शाम 7:30 बजे

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वॉड

नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick