• Home
  • News
  • Delhi Capitals Prithvi Shaw Eyes National Team Comeback Through IPL 2026 Performance

IPL 2026: पृथ्वी साव का टारगेट है क्लियर, तीन गुना कर रहे हैं मेहनत, बोले 'यह नई शुरुआत'

पृथ्वी साव के अनुशासन और रवैये को लेकर अकसर सवाल उठते रहते हैं. लेकिन टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस बल्लेबाज को पता है कि आईपीएल 2026 का यह सीजन उनके लिए जबरदस्त साबित हो सकता है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 26, 2026, 11:50 AM IST

Published On Mar 26, 2026, 11:50 AM IST

Last UpdatedMar 26, 2026, 11:50 AM IST

नई दिल्ली: पृथ्वी साव के करियर का आगाज बहुत ही शानदार तरीके से हुआ. उन्हें कभी भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जा रहा था. लेकिन धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं. साव टीम से बाहर हुए. और शायद वह अपने करियर के सबसे अहम मोड़ पर खड़े हैं. आईपीएल 2026 मुंबई के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए अहम हो सकता है.

साव एक वक्त पर मुंबई की घरेलू टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिलने लगी. इसके बाद आईपीएल मेंभी उन्हें किसी ने नहीं चुना. खराब फॉर्म और विवादों की वजह से उनका करियर पटरी से उतर गया. लेकिन इस बार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 मे खरीदा. और साव भी समझते हैं कि यह उनके लिए बहुत अहम मौका होने वाला है. साव ने कहा कि वह अब भारतीय टीम में वापसी के लिए पहले से तीन गुना मेहनत कर रहे हैं. यह आईपीएल साव को करियर बचाने में मदद कर सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं पृथ्वी साव

साव आखिरी बार भारत के लिए जुलाई 2021 में खेले थे. श्रीलंका दौरे पर वह टीम का हिस्सा थे. इसके बाद उन्हें चोट, खराब लय और मैदान के बाहर की गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय टीम में वापसी का मौका नहीं मिला. आईपीएल 2025 की नीलामी में उनके नाम पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी कर अपने प्रयास जारी रखे.

मुंबई के इस बल्लेबाज ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज किया था. वह टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे. इसके बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा.

एक नजरा डालते हैं कि पृथ्वी साव का करियर कैसा रहा है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. और तो और रन बनाने की उनकी रफ्तार भी प्रभावशाली है. और उनकी पूरी कोशिश होगी कि आईपीएल 2025 में बाहर रहने की भरपाई वह इस सीजन में करें. कुल मिलाकर साव ने सिर्फ 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. और उन्हें भी पता है कि आईपीएल 2026 उनके करियर का अहम मोड़ है. यह उनके क्रिकेट के लिए संजीवनी साबित हो सकता है.

कैसा है पृथ्वी साव का करियर (Prithvi Shaw Career Stats)

फॉर्मेटमैचपारीरनबल्लेबाजी औसतस्ट्राइक-रेटसेंचुरीहाफ सेंचुरी
टेस्ट6933942.3786.0412
ODI8618931.50113.8500
T20I1100.000.0000
फर्स्ट-क्लास65113509346.3083.711421
लिस्ट-ए7171359253.61124.371016
टी20124124308525.08152.04122
IPL7979189223.94147.46014

साव के करियर को देखकर समझ आता है कि आती है कि उनके पास प्रतिभा और आक्रामक शैली की कोई कमी नहीं है. बस उन्हें प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है. वह आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें इसके साथ ही निरंतरता भी बनाए रखने की होगी. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वह 5000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं आईपीएल में भी उनका स्ट्राइक-रेट 147 से ज्यादा है. जो काफी अच्छा कहा जा सकता है. लेकिन 24 से कम का औसत उनकी प्रतिभा और कौशल के साथ न्याय नहीं करता.

‘अब मैं तीन गुना मेहनत कर रहा हूं’

साव ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘मुझे लगता है यही वजह है कि मैं खेल रहा हूं. इसमें कोई शक नहीं कि मुझे टीम इंडिया में वापसी करनी है. इसलिए मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं. जितनी मेहनत मैं पहले करता था, आज मैं उसका तीन गुना कर रहा हूं.’

नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदे जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ लौटे साव इस आईपीएल को अपने करियर में एक नए सिरे से शुरुआत मान रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘यह हमेशा एक नई शुरुआत होती है. कई यादें हैं, लेकिन अब वे इतिहास बन चुकी हैं. यह नया सीजन है और यहां नए खिलाड़ी हैं. मैं पिछले साल यहां नहीं था, अब फिर शामिल हो रहा हूं. मैं हमेशा खुद पर विश्वास करता रहा हूं. मेरे परिवार ने मेरा समर्थन किया है. मैं ज्यादा नहीं सोचने वाला इंसान हूं. मेरे लिए सिर्फ मौजूदा समय मायने रखता है.’

ओपनिंग के मौकों पर क्या बोले साव

टॉप ऑर्डर में केएल राहुल जैसे खिलाड़ी की मौजूदगी में साव के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैंने इस बारे में नहीं सोचा. अगर केएल (राहुल) पारी का आगाज कर रहे हैं, तो उनके साथ जो भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाता है, उसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं कहूंगा कि मुझे ही पारी का आगाज करना चाहिए. जो भी यह काम करे, वह हमारी टीम को जीत दिलाए. क्रिकेट में हमेशा मुकाबला होता है. आज आप देख सकते हैं कि 10 सलामी बल्लेबाज हैं, इसलिए कॉम्पीटिशन हमेशा रहेगा.’ साव ने कहा कि अब उनका नजरिया नतीजों के बजाय कोशिश पर है.

DC का फुल स्क्वाड

अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन

पहले फेज में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल

दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 1 अप्रैल को खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम लखनऊ में ही होगा.

तारीखमैचमैदान
1 अप्रैल. 2026दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्सलखनऊ
4 अप्रैल. 2026दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसदिल्ली
8 अप्रैल. 2026दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंसदिल्ली
11 अप्रैल. 2026दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई

IPL 2026 की सभी खबरों के लिए क्लिक करें

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick