DC ने बेन डकेट के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, 21 साल के खिलाड़ी को मौका
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. मेगा ऑक्शन में उन्हें दिल्ली की टीम ने दो करोड़ रुपए में खरीदा गया था.
Published On Apr 23, 2026, 09:08 PM IST
Last UpdatedApr 23, 2026, 09:08 PM IST
Delhi capitals Replacement
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. दिल्ली की टीम ने बेन डकेट की जगह 21 साल के इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज को चुना है. 21 साल का यह खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी-20 मैच खेल चुका है.
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. मेगा ऑक्शन में उन्हें दिल्ली की टीम ने दो करोड़ रुपए में खरीदा गया था. टूर्नामेंट शुरू होने से सिर्फ कुछ दिन पहले ही उन्होंने टूर्नामेंट नहीं खेलने का फैसला लिया. उन्होंने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम और टेस्ट करियर पर फोकस करने के लिए यह फैसला लिया है.
रेहान अहमद दाएं हाथ के लेग-स्पिनर हैं, उन्होंने इंग्लैंड के लिए 49 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं. वह 75 लाख रुपये में DC से जुड़ेंगे.
फर्स्ट क्लास में कैसा है रेहान अहमद का रिकॉर्ड
रेहान अहमद ने पांच टेस्ट मैच में 22 विकेट चटकाए हैं. वहीं नौ वनडे में उन्होंने 12 विकेट हासिल किए हैं. 13 टी-20 मैच में उनके नाम 15 विकेट है.
दिसंबर 2022 में कराची में 18 साल और 126 दिन की उम्र में अपना डेब्यू करके रेहान इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औक़िब नबी डार, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, रेहान अहमद, करुण नायर, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, काइल जैमिसन, मिचेल स्टॉर्क, साहिल पारख, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल