DC vs SRH: गुजरात के खिलाफ दिल्ली के बॉलर्स को दिखाना होगा दम, ऋषभ पंत पर टिकी होंगी निगाहें

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना आज गुजरात टाइटंस से होगा. दिल्ली को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा. हैदराबाद के खिलाफ बीते मुकाबले में दिल्ली की गेंदबाजी वाकई बहुत खराब रही थी.

Edited By : Press Trust of India |Apr 24, 2024, 12:19 PM IST

Published On Apr 24, 2024, 12:19 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2024, 12:19 PM IST

rishabh-pant-sourav-ganguly

rishabh-pant-sourav-ganguly

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में बुधवार को यहां गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ उतरेगी तो उसे अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी पर भी नजरें रहेंगी.

पंत के लिए घरेलू मैदान पर वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. दिल्ली को लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद शनिवार को घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 67 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस हार से दिल्ली की टीम आठ मैच में तीन जीत और पांच हार से छह अंक के साथ 8वें स्थान पर खिसक गई है. टीम अच्छी तरह से जानती है कि अगर उसे प्ले ऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो जीत की राह पर लौटना होगा.

Rishabh Pant की कप्तानी पर भी सवाल

सनराइजर्स के खिलाफ पंत के फैसलों पर कई बार सवाल उठे. टॉस के समय वह अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में ओस के पहलू को सही तरह से नहीं भांप पाए और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

पंत का पारी का दूसरा ओवर ललित यादव को सौंपने का फैसला और भी विवादास्पद रहा और सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) ने तूफानी शुरुआत करते हुए पावर प्ले में बिना विकेट खोए 125 रन बनाए. पंत बल्लेबाजी के दौरान जूझते नजर आए और लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 गेंद में सिर्फ 44 रन बना पाए.

दिल्ली के बल्लेबाजी भी नहीं Up to the Mark

सनराइजर्स के 267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाजों से तूफानी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) और डेविड वॉर्नर (David Warner) ने निराश किया.

युवा जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser Mcgurk) ने सिर्फ 18 गेंद में 65 रन बनाए. लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला. अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) ने भी 22 गेंद में 42 रन की पारी खेली लेकिन यह नाकाफी था.

दिल्ली के गेंदबाजों को करना होगा काम

सनराइजर्स ने दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बटोरे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) की कोटला की छोटी बाउंड्री के बीच शॉर्ट पिच गेंदबाजी करने की रणनीति गलत साबित हुई.

तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ एनरिक नॉर्किया (Anrich Nortje) मौजूदा सत्र में बिलकुल भी लय में नजर नहीं आ रहे और टीम को पीठ में जकड़न के कारण अनुभवी इशांत शर्मा (Ishant Sharma) के पिछले मैच से बाहर रहने के बाद उनके वापसी करने की उम्मीद होगी.

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) मौजूदा सत्र में 7.60 की इकोनॉमी रेट से पांच मैच में 10 विकेट चटकाकर दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ वह भी काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा आठ खाली गेंद डाली लेकिन सर्वाधिक सात छक्के भी खाए.

पिछला मैच जीतकर की थी वापसी

नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के नेतृत्व में टाइटंस के प्रदर्शन में भी निरंतरता की कमी दिखी है लेकिन पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट की जीत की बदौलत यह पूर्व चैंपियन टीम आठ मैच में चार जीत और इतनी ही हार से आठ अंक के साथ छठे स्थान पर है. टाइटंस की नजरें भी जीत की लय को बरकार रखते हुए प्ले ऑफ का दावा मजबूत करने पर टिकी होंगी.

टीम को बल्लेबाजी में गिल के अलावा साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), डेविड मिलर (David Miller) और अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omerzai) से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) को फिनिशर की भूमिका निभानी होगी. गेंदबाजी विभाग में दारोमदार अनुभवी मोहित शर्मा (Mohit Sharma), नूर अहमद (Noor Ahmed) और राशिद खान (Rashid Khan) पर होगा.

DC vs GT Playing XI (Probable)

दिल्ली कैपिटल्स, संभावित XI: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस, संभावित XI- शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा, बी साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा

Editor's Pick