WPL 2023 Final Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें WPL फाइनल मुकाबला?
मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) फाइनल में खिताब जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
WPL 2023 FINAL Live Streaming: कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) फाइनल में खिताब जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी. अब मुंबई की असली परीक्षा दिल्ली के सामने होगी. आइए जानते हैं इस मुकाबले के बारे में...
जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं WPL 2023 का फाइनल मैच
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला रविवार, 26 मार्च को खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 का फाइनल मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 का फाइनल मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 के फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 के फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर देख पाएंगे.
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकेगी.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया,अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज , क्लोए ट्रायन , नैट सिवर,धारा गुज्जर, साइका इशाक, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला,सोनम यादव, नीलम बिष्ट, सी वैंग , हेदर ग्राहम , जिनटीमानी कालिटा, पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर
दिल्ली कैपिटल्स : मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजान कैप, टाइटस साधु, लौरा हैरिस, तारा नॉरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, तान्या भाटिया (विकेटकीपर) , पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मंडल
COMMENTS