×

दिल्ली हाईकोर्ट ने डीडीसीए को कोटला पर मैच की मेजबानी पर अंतिम प्रस्ताव जारी किया

इस संबंध में बीसीसीआई गुरुवार 24 दिसंबर को मुंबई में बातचीत कर सकती है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 21, 2015 2:41 PM IST

फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली © Getty Images
फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली © Getty Images

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) वर्तमान में दिल्ली सरकार के खिलाफ अपनी राजनैतिक जंग लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाई कोर्ट ने संघ को फिरोज शाह कोटला मैदान में आईसीसी टी20 2016 की मेजबानी के लिए मंजूरी लेने के लिए अंतिम प्रस्ताव जारी कर दिया है। इस संबंध में बीसीसीआई गुरुवार 24 दिसंबर को मुंबई में बातचीत कर सकती है। इसके पहले जस्टिस बीडी अहमद और संजीव सचदेवा की बेंच ने डीडीसीए को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दिसंबर 3-7 के बीच मैच करवाने की अनुमति दी थी। नवंबर 18 को पारित हुए एक आदेश के अनुसार इसके बाद के मैच बिना पूर्ति-प्रमाणपत्र नहीं कराए जा सकेंगे। ये भी पढ़ें: डीडीसीए घोटाले में कीर्ति आजाद का बड़ा खुलासा

बीसीसीआई अधिकारियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “हम जानते थे कि दिल्ली में क्या ‘चल रहा है। यह वास्तव में चिंता की बात है। एमवी श्रीधर, विश्व टी20 के निदेशक, विश्व कप के लिए निर्धारित किए गए सभी मैदानों का निरीक्षण कर चुके हैं और वह अपनी रिपोर्ट मुंबई में 24 दिसंबर को जमा करेंगे। इसी दिन बोर्ड के सदस्य दिल्ली समस्या पर भी बातचीत करेंगे।” आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद पूर्व में कई बार डीडीसीए में होने वाली आर्थिक धांधली को लेकर सवाल उठा चुके हैं।” ये भी पढ़ें: केन विलियमसन बने टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज

TRENDING NOW

डीडीसीए ने दक्षिण दिल्ली की नगरपालिका में पूर्ति-प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दिया है। उन्हें विश्वास है कि उन्हें इसका प्रमाणपत्र 8 मार्च के पहले मिल जाएगा। इसके अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और दिल्ली शहरी कला आयोग से मंजूरी लेनी होगी एवं लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी लेना होगा। विश्व टी 20, 2016 में कोटला मैदान पर चार मैच निर्धारित किए गए हैं जिनमें एक सेमीफाइनल मैच भी शामिल है।