• Home
  • News
  • Delhi Vs Mumbai: Jasprit Bumrah injured while bowling

जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल, विश्‍व कप के मद्देनजर बढ़ सकती हैं टीम की मुसीबतें

दिल्‍ली के खिलाफ मैच में बुमराह गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 24, 2019, 11:48 PM IST

Published On Mar 24, 2019, 11:48 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2019, 11:48 PM IST

Japrit Bumrah BCCI

Japrit Bumrah @BCCI

मुंबई की टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए। जिसके बाद  मुंबई के फिजियो को उन्हें मैदान से बाहर ले जाते हुए देखा गया।

पढ़ें:- रसेल की तूफानी पारी, कोलकाता ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुमराह की चोट से विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम की चिंता बढ़ सकती है। दिल्ली की पारी की अंतिम गेंद पर रिषभ पंत के शॉट को रोकने के प्रयास में उन्हें चोट लगी जिसके बाद उन्‍हें बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया।

पंत ने बुमराह की ओर शॉट खेला जिसे उन्होंने गोता लगाते हुए रोक तो दिया लेकिन इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। 30 मई से इंग्‍लैंड की धरती पर विश्‍व कप शुरू होना है। जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी क्रम के मुख्‍य गेंदबाज हैं।

पढ़ें: हर खिलाड़ी को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम मिला है: शिखर धवन

विश्‍व कप से ठीक पहले इंडियन टी20 लीग कराए जाने को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इस दौरान मुख्‍य प्‍लेयर्स का वर्कलोड मैनेजमेंट टीम के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में अगर बुमराह की चोट गंभीर साबित होती है तो विश्‍व कप में भारत की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Editor's Pick