• Home
  • News
  • Delhis’ Harshal Patel ruled out of IPL with an arm injury

दिल्ली के गेंदबाज हर्षल पटेल फ्रेक्चर के कारण IPL से हुए बाहर

हर्षल दायें हाथ में फ्रेक्चर होने के कारण आईपीएल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पायेंगे। टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने गुरूवार को इसकी घोषणा की।

Edited By : Press Trust of India |Apr 11, 2019, 07:32 PM IST

Published On Apr 11, 2019, 07:32 PM IST

Last UpdatedApr 11, 2019, 07:32 PM IST

Harshal Patel@IANS

इंडियन टी20 लीग की फ्रेंजाइजी टीम दिल्ली के गेंदबाज हर्षल पटेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हर्षल दायें हाथ में फ्रेक्चर होने के कारण आईपीएल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पायेंगे। टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने गुरूवार को इसकी घोषणा की।

हर्षल के चोटिल होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक अप्रैल को पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उनके दायें हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। हमें इस फ्रेक्चर को पता करने में कुछ दिन लग गए। उनके कुछ एक्स-रे हुए हैं। वह तीन-चार हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं, जिसका मतलब है कि वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। हमें उनकी जगह किसी को ढूंढना होगा।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- कोलकाता में ट्रायल के बाद मनोज तिवारी बन सकते हैं दिल्‍ली का हिस्‍सा

दिल्ली की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं इसमें से उसको 3 में जीत मिली है जबकि तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले मे दिल्ली ने बैंगलुरू की टीम को 4 विकेट से हराया था। टीम का अगला मैच कोलकाता के खिलाफ शुक्रवार को खेला जाना है।

पटेल इस सत्र में दिल्ली की टीम के छह में से दो मैचों में खेले थे, उन्होंने केकेआर के खिलाफ टाई मैच में 40 रन देकर दो विकेट चटकाए थे जिसे दिल्ली ने सुपरओवर में जीता था। उन्होंने मोहाली में पंजाब के खिलाफ 14 रन से मिली हार वाले मैच में 37 रन लुटाए थे और कोई विकेट नहीं झटका था।

पोंटिंग ने कहा कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मंजोत कालरा के भी हाथ में हल्की चोट है और उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।

Editor's Pick