Deodhar Trophy: मयंक-गिल ने जड़ा शतक, टूर्नामेंट के इतिहास में बना सबसे बड़ा स्‍कोर

शुभमन गिल ने 143 और मयंक अग्रवाल ने 120 रनाें की पारी खेली.

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 01, 2019, 02:09 PM IST

Published On Nov 01, 2019, 02:09 PM IST

Last UpdatedNov 01, 2019, 02:09 PM IST

shubhman gill, Mayank Agarwal

Shubhman Gill (L), Mayank Agarwal (R)

Deodhar Trophy 2019-20 के दूसरे मुकाबले में इंडिया सी ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। इंडिया ए (India A vs India C) के खिलाफ मैच में टीम ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में सबसे बड़ा स्‍काेेेर बनाया।

पढ़ें:- दिल्‍ली टी20 से पहले मास्‍क पहनकर प्रैक्टिस करते दिखे बांग्‍लादेशी खिलाड़ी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सलामी बल्‍लेबाज मयंक अग्रवाल 120(111) और शुभमन गिल 143(142) के शतकों की मदद से इंडिया सी ने मैच में निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 366 रन बनाए।

रांची में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया सी ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। कप्‍तान शुभमन गिल सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल के साथ मैदान में आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 226 रन की बड़ी साझेदारी बनाई।

पढ़ें:- फारुख इंजीनियर ने BCCI चयन समिति में इस दिग्‍गज बल्‍लेबाज को लाने की वकालत की

गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्‍के लगाए। इसी तरह मयंक अग्रवाल ने भी 15 चौके और एक छक्‍का लगाया। अंत में सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद पर 72 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्‍कोर को 366 तक पहुंचाया।

देवधर ट्रॉफी के इतिहास में यह एक पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्‍कोर है। इससे पहले सीजन 2008-09 में डब्‍ल्‍यू जेड ने एनजेड के खिलाफ मैच में 355 रन बनाए थे, जो सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर था। पिछले सीजन में इंडिया सी ने इंडिया बी के खिलाफ दिल्‍ली में खेले गए मैच में 352/7 रन बनाए थे। ये अब तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर बन गया है।

Editor's Pick