add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को टी-20 ट्राई सीरीज में देंगे कड़ी चुनौती: हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम को हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने घर में ही 3-0 से मात दी है

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - March 21, 2018 5:56 PM IST

मुंबई: भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि भले ही उनकी टीम अधिक अनुभवी नहीं है लेकिन वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से शुरू हो रही टी20 ट्राई सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पास वे खिलाड़ी हैं जो महिला बिग बैश लीग में खेलती रही हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/i-closed-my-eyes-before-the-last-ball-of-the-match-dinesh-karthik-saved-me-vijay-shankar-694399″][/link-to-post]

हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘‘निसंदेह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया काफी अनुभव टीमें हैं क्योंकि वे टी-20 प्रारूप में खेलते हैं। हम जानते हैं कि हम विदेशी खिलाड़ियों की तरह दमदार नहीं है। हम हर दिन इस पर काम कर रहे हैं। अभी हम एक टीम के रूप में सीखने की प्रक्रिया में है और विश्व कप की तैयारियां कर रहे हैं और हर दिन की चुनौती स्वीकार कर रहे हैं। हम जानते हैं कि दोनों टीमें टी-20 में अच्छी हैं और हम उन्हें चुनौती देना पसंद करेंगे। ’’

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम से तीन मैचों की वनडे सीरीज बुरी तरह हारी है। भारतीय टीम सीरीज में एक मैच भी नहीं जीत पाई। मेहमान टीम हमारे घर पर ही हमे क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल रही। अब 22 मार्च से भारतीय महिला टीम को टी-20 ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसमें ऑस्‍ट्रेलिया के अलावा इंग्‍लैंड की टीम हिस्‍सा लेगी।