- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Devdutt Padikkal century in IND VS SL Warm Up match
देवदत्त पडिक्कल ने वॉर्मअप मैच में जड़ा शतक, प्लेइंग-11 में दावा मजबूत
देवदत्त पडिक्कल ने 103 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए. इस पारी से उन्होंने नंबर तीन पर अपना दावा मजबूत किया है.
Published On Aug 08, 2026, 03:47 PM IST
Last UpdatedAug 08, 2026, 03:47 PM IST
Devdutt Padikkal century
भारत और श्रीलंका की टीम 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने होगी. इस मैच से पहले भारतीय टीम वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है. वॉर्मअप मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने दमदार पारी खेली है. पडिक्कल ने श्रीलंका-11 के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में शतक जड़ा है.
देवदत्त पडिक्कल ने 103 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए. उनकी इस पारी से भारतीय टीम ने श्रीलंका-11 की पहली पारी (363/8) के जवाब में अच्छी शुरुआत की है.
प्लेइंग-11 में दावा मजबूत
देवदत्त पडिक्कल ने इस पारी के साथ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग-11 में अपना दावा मजबूत किया है. देवदत्त पडिक्कल नंबर तीन पर खेलते नजर आ सकते हैं. साई सुदर्शन की चोट ने देवदत्त पडिक्कल के लिए प्लेइंग-11 का रास्ता खोल दिया है. देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल (40) के साथ 96 रन की साझेदारी की.
श्रीलंका-11 ने 363 रन पर घोषित की पहली पारी
श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम वॉर्मअप मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरी और उन्होंने पहले दिन के स्कोर 363/8 पर ही अपनी पारी को घोषित करने का फैसला किया. पहले दिन श्रीलंकाई टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला. टीम को निशान मदुश्का और रविंदु रसंता ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी निभाई। निशान ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए. वहीं, रविंदु ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए, उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया।
पसिंदु सोरियाबंदरा ने 35 रनों का योगदान दिया, जबकि पवन रत्नायके अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 47 गेंदों में 39 रन बनाने के बाद गुरनूर बरार का शिकार बने. अहान विक्रमसिंघे ने 31 रन बनाए, तो कप्तान सोनल दिनुशा ने अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 71 गेंदों में 52 रन बनाए, रमेश मेंडिस 32 रन बनाकर आउट हुए. केशरा नुवंता 9 और दिलुम सुदीरा एक रन बनाकर नाबाद रहे. कुलदीप यादव ने 76 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि मानव सुथार ने 33 रन देकर 2 विकेट झटके. रविंद्र जडेजा ने 64 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए.