कर्नाटक और सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह, मुंबई- यूपी को मिली हार
कर्नाटक और सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह, मुंबई- यूपी को मिली हार
कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 95 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए, जबकि भारत के अनुभवी बल्लेबाज करूण नायर ने 80 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी खेली,
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 12, 2026 8:20 PM IST
karnataka cricket team
गत चैम्पियन कर्नाटक ने बारिश से प्रभावित मैच में वीजेडी नियम के जरिये मुंबई को 54 रन से हराकर लगातार चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. वहीं एक अन्य क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र ने यूपी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके देवदत्त पडिक्कल ने 95 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए, जबकि भारत के अनुभवी बल्लेबाज करूण नायर ने 80 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी खेली,जिसमें 11 चौके शामिल थे. कर्नाटक ने जीत के लिये 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बारिश होने तक 33 ओवर में एक विकेट पर 187 रन बना लिये थे, उस समय वीजेडी प्रणाली से लक्ष्य 132 रन था और कर्नाटक 55 रन आगे था जिससे उसे विजेता घोषित किया गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
इससे पहले मुंबई को करारा झटका लगा जब अभ्यास के दौरान ऊंगली में चोट के कारण उसके शीर्ष बल्लेबाज सरफराज खान (303 रन) टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी गैर मौजूदगी में मुंबई आठ विकेट पर 254 रन ही बना सके. शम्स मुलानी ने 86 रन बनाए, जबकि सिद्धेश लाड ने 38 रन का योगदान दिया. कर्नाटक के लिये विद्याधर पाटिल ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि अभिलाष शेट्टी और विद्वत कावेरप्पा ने दो दो विकेट चटकाए.
सौराष्ट्र ने यूपी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
कप्तान हार्विक देसाई के नाबाद शतक से सौराष्ट्र ने सोमवार को उत्तर प्रदेश को बारिश से बाधित मैच में वीजेडी पद्धति के तहत 17 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
चोटिल ऋषभ पंत की जगह भारतीय टीम में जगह बनाने वाले ध्रुव जुरेल की गैरमौजूदगी में उत्तर प्रदेश ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 310 रन बनाए. इसके जवाब में जब सौराष्ट्र ने 40.1 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया और सौराष्ट्र को वी जयदेवन (वीजेडी) पद्धति के तहत विजेता घोषित किया गया.
हार्विक देसाई ने जड़ा शतक
सौराष्ट्र की ओर से कप्तान देसाई ने 116 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए. उन्होंने प्रेरक मांकड़ (66 गेंद में 67 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 133 रन की पारी खेली. देसाई ने इसके बाद चिराग जानी (नाबाद 40, 31 गेंद) के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रन की अटूट साझेदारी की. देसाई ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के मारे।
उत्तर प्रदेश की टीम ग्रुप बी में अपने सभी लीग मैच जीतकर शीर्ष पर रही थी जबकि सौराष्ट्र ने ग्रुप डी में सात में से पांच मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था.
अभिषेक गोस्वामी और समीर रिज्वी ने जड़ा अर्धशतक
उत्तर प्रदेश की टीम इस मैच में जुरेल के बिना उतरी जो मौजूदा टूर्नामेंट में सात पारियों में 558 रन बनाकर शानदान फॉर्म में चल रहे थे. उत्तर प्रदेश के लिए अभिषेक गोस्वामी (88) और समीर रिज्वी (88) ने अर्धशतक जड़े, गोस्वामी ने अपनी पारी में 12 चौके मारे जबकि समीर ने 10 चौके और दो छक्के जड़े. समीर ने प्रशांत वीर (30) के साथ 50 जबकि गोस्वामी के साथ 45 रन की साझेदारी की. कप्तान रिंकू सिंह (13) ने हालांकि निराश किया, प्रियम गर्ग ने भी 35 रन का योगदान दिया.
सौराष्ट्र की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने 54 रन पर तीन विकेट चटकाए. अंकुर पंवार और प्रेरक मांकड़ ने दो-दो विकेट चटकाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.