add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया रनों का अंबार

Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने राजस्थान के खिलाफ 91 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में 600 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 6, 2026 3:01 PM IST

कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया में फिलहाल दूर हैं. लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला जबर्दस्त फॉर्म में हैं. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 91 रन की पारी खेली. वह हालांकि अपने शतक से चूक गए पर इस पारी ने उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करवा दिया. पडिक्कल ने 82 गेंद पर 91 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और दो छक्के जड़े.

अपनी पारी के साथ ही पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में 600 से ज्यादा रन पूरे कर लिए. पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिसने तीन सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हों. इस बल्लेबाज ने एक बार फिर नेशनल सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देवदत्त पडिक्कल ने इससे पहले 2019-20 के सीजन में 609 और 2020-21 के सीजन में 737 रन बनाए थे. 2020-21 में उन्होंने 147.40 के औसत से रन बनाए थे.

इस सीजन में भी पडिक्कल का बल्ला खूब चल रहा है. वह मौजूदा टूर्नामेंट में भी अच्छी लय में हैं. पडिक्कल ने 600 से ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं. वह सीजन में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. बीते छह मैचों में उन्होंने चार सेंचुरी लगाई हैं. और कमाल की बात यह है कि उन्होंने हर बार 50 का आंकड़ा पार किया है.

पडिक्कल का यह विजय हजारे ट्रॉफी में कुल 13 शतक लगा चुके हैं. वह महाराष्ट्र के दो बल्लेबाजों अंकित बावने और रुतुराज गायकवाड़ के बाद इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. बावने ने 15 और गायकवाड़ ने 14 शतक विजय हजारे टूर्नामेंट में लगाए हैं. वहीं मयंक अग्रवाल के नाम भी अब 13 सेंचुरी हैं. वहीं रॉबिन उथप्पा ने 11 शतक लगाए हैं.