×

डेवोन कॉनवे ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने, केन विलियमसन भी नहीं कर सके हैं यह कारनामा

टॉम लैथम ने भी इसी मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया, लैथम ने पहली पारी में 137 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 101 रन बनाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 21, 2025 12:09 PM IST

Devon Conway Creates History: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. डेवोन कॉनवे टेस्ट मैच की एक पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन यह कारनामा किया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में डेवोन कॉनवे ने दोहरा शतक लगाया था. कॉनवे ने 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेली थी. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा दोहरा शतक था. दूसरी पारी में भी डेवोन कॉनवे ने 139 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 100 रन की पारी खेली.

एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगा चुके हैं सात बैटर्स

न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा जीएम टर्नर (1974 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), जीपी होवार्थ (1978 में इंग्लैंड के खिलाफ), एएच जोंस (1991 में श्रीलंका के खिलाफ), पीटर फुल्टन (2013 में इंग्लैंड के खिलाफ), केन विलियमसन (2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ) ने पहले किया था. अब डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम (2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

TRENDING NOW

डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ने रचा था इतिहास

टॉम लैथम ने भी इसी मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया, लैथम ने पहली पारी में 137 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 101 रन बनाए. डेवोन कॉनवे और लैथम ने इस टेस्ट की पहली पारी में पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी की थी, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी. कॉनवे और लैथम की जोड़ी ने भारत के रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ा था. रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की थी. इस सूची में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के आदिल अली और शान मसूद हैं. दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ 2019 में 278 रन की साझेदारी की थी.