चोट की वजह से टी20 विश्व कप के साथ भारत दौरे से बाहर हुए डेवोन कॉन्वे; नहीं होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 17 नवंबर से भारत दौरे पर तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

Edited By : India.com Staff |Nov 12, 2021, 10:03 AM IST

Published On Nov 12, 2021, 10:03 AM IST

Last UpdatedNov 12, 2021, 10:03 AM IST

टी20 विश्व कप फाइनल से ठीक पहले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दाएं हाथ में चोट लगने की वजह से कॉन्वे ना केवल विश्व कप फाइनल बल्कि भारत के दौरे से भी हट गए हैं।

कॉन्वे ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 46 रन की अहम पारी खेली थी। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, “इंग्लैंड के खिलाफ अबु धाबी में सेमीफाइनल मैच में जीत के दौरान कॉन्वे को चोट लगी थी जब उन्होंने आउट होने के बाद अपना बल्ला पटका था। एक्स-रे से उनके दाएं हाथ के पांचवें मेटाकार्पल के टूटने की पुष्टि की हुई।”

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेलेगी।

कॉन्वे की चोट के बारे में मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि ये कीवी बल्लेबाज इस खबर से बेहद निराश है। उन्होंने कहा, “वो ऐसे समय में बाहर होकर बेहद निराश है। डेवोन न्यूजीलैंड के लिए खेलने को लेकर बेहद जुनूनी है और फिलहाल उससे ज्यादा दुखी और कोई नहीं है- इसलिए हम उसका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं।”

स्टीड ने कहा, “मैदान पर ये एक बेहद उत्साही प्रतक्रिया लगी लेकिन बल्ला दस्तानों के बीच में लगा और जो उसने किया वो बहुत समझदारी भरा काम नहीं था, इस चोट के पीछे खराब किस्मत भी एक कारक है।”

कोच ने आगे कहा, “समय की वजह से हम फिलहाल विश्व कप के लिए और अगले हफ्ते शुरू होने वाले भारत दौरे के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं कर रहे हैं लेकिन हम इस महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपने विकल्प ढूंढ रहे हैं।”

Editor's Pick