×

IPL ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड, दोहरा शतक जड़कर बल्लेबाज ने दिया करारा जवाब

डेवॉन कोनवे ने क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट में 227 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 31 चौके लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 4:23 PM IST

Devon Conway Double Century: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे डेवॉन कोनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में धमाकेदार पारी खेली है. डेवॉन कोनवे ने तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया, उन्होंने 227 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 31 चौके लगाए. इस पारी से उन्होंने करारा जवाब भी दिया है.

डेवॉन कोनवे का यह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक है. डेवॉन कोनवे की पारी की मदद से न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में आठ विकेट पर 575 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 110 रन बना लिए हैं.

नीलामी में रहे थे अनसोल्ड

34 साल के डेवॉन कोनवे पिछले सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे. आईपीएल ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था. वह आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ शामिल हुए थे, मगर किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई.

शानदार फॉर्म में हैं डेवॉन कोनवे

डेवॉन कोनवे इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में खूब रन बनाए हैं. उन्होंने टी-20 सीरीज में एक मैच में अर्धशतक लगाया था, वहीं एक अन्य मैच में 47 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में 49 और दूसरे मैच में 90 रन की दमदार पारी खेली थी. टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वह फ्लॉप रहे थे, मगर दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था.

TRENDING NOW

आईपीएल 2025 में डेवॉन कोनवे का कैसा रहा था प्रदर्शन ?

आईपीएल 2025 में डेवॉन कोनवे ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए छह मैच खेले हैं. छह मैच में उन्होंने दो अर्धशतक के साथ 131 की स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए थे. उनके फॉर्म में पिछले साल गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं मिले और आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया.