add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

DPL 2021: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, बाल-बाल बचे अंपायर समेत मैच रेफरी

'मैच अधिकारी स्थानीय पुलिस और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों की मदद से बचने में सफल रहे.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - June 13, 2021 3:35 PM IST

ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) से जुड़े दो मैच रेफरी और छह अंपायर बाल-बाल बचे. वह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में फंस गए थे, लेकिन इससे उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ​’जिस कार में ये आठों मैच अधिकारी सवार थे उस पर शनिवार को सावर औद्योगिक क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे कपड़ा मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान हमला किया गया.’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. प्रदर्शन के कारण इस क्षेत्र में फंसी अन्य कारों पर भी हमला किया गया.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसमें कहा गया है, ‘मैच अधिकारी स्थानीय पुलिस और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों की मदद से बचने में सफल रहे. उन्हें गंभीर चोटें नहीं आयी.’ इस कारण ढाका प्रीमियर लीग का मैच आधा घंटा देरी से शुरू हुआ.

बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2021 में शुक्रवार को एक मैच में अंपायर पर गुस्सा जताने और स्टंप को लात मार कर गिराने के मामले में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ऑलराउंडर शाकिब पर साथ ही पांच लाख बांग्लादेशी टका जुमार्ना भी लगाया गया है.

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेलते हुए मैदान पर गुस्से में अपना आपा खो बैठे थे और अंपायर के आउट नहीं देने पर स्टंप्स को लात मारकर गिरा दिया था. वह डीपीएल में अभानी लिमिटेड के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे और तभी अपनी एक गेंद पर अंपायर द्वारा आउट नहीं देने पर वह एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना गुस्से में अपना आपा खो बैठे.