विंडीज को हरा बांग्लादेश ने दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 184 रनों से हराया, 2-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 02, 2018, 02:50 PM IST

Published On Dec 02, 2018, 02:50 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2018, 02:50 PM IST

Mehidy Hasan (Getty Images)

मेहदी हसन के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद से बांग्लादेश टीम ने ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 184 रनों के अंतर से हराया। इसी के साथ बांग्लादेश ने 2-0 से टेस्ट सीरीज भी जीत ली है। ये पहला मौका है जब बांग्लादेश ने पारी के अंतर से कोई टेस्ट मैच जीता है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बांग्लादेश की ये सबसे बड़ी जीत है।

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में 12 विकेट लेने के लिए मेहदी हसन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं कप्तान शाकिब अल हसन को मैन ऑफ सीरीज घोषित किया गया। शाकिब ने ढाका में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ चार विकेट भी लिए। वहीं चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी लेकिन गेंदबाजी में शाकिब ने पांच विकेट लिए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी में 111 पर ऑलआउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी विंडीज टीम 213 पर सिमट गई। मेहदी हसन ने पहली पारी में 16 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट लिए थे। वहीं दूसरी पारी में हसन ने 20 ओवर में 59 रन देकर पांच विकेट हॉल लिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिमरो हेटमेयर ने बनाए थे। हेटमेयर ने 92 गेंदो पर 93 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने 508 का स्कोर बनाया था। बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने 136 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने भी 80 रन बनाए और लिट्टन दास (54) ने भी अर्धशतक जड़ा।

Editor's Pick