- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dhammika Prasad begins 24-hour hunger strike demanding justice for Easter terror attack victims
भूख हड़ताल पर बैठे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद, जानिए क्या है मामला?
धम्मिका प्रसाद साल 2006 से 2015 तक श्रीलंका के खेल चुके हैं. उन्होंने 25 टेस्ट में 75, जबकि 24 वनडे मैचों में 32 विकेट चटकाए हैं.
Published On Apr 15, 2022, 03:38 PM IST
Last UpdatedApr 15, 2022, 03:38 PM IST
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद. (PC- Twitter)
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद (Dhammika Prasad) ने देश के नेताओं से ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले के शिकार और मौजूदा आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश के लोगों के लिए न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की.
धम्मिका प्रसाद प्रसाद 2019 ईस्टर के दिन रविवार को हुए बम धमाकों के शिकार लोगों के लिये न्याय की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सचिवालय के निकट गॉल फेस एस्प्लांडे में वह रापजक्षे के खिलाफ विरोध कर रहे गुट के साथ शामिल हो गए.
प्रसाद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं बम धमाकों के शिकार सभी निर्दोषों के लिए न्याय चाहता हूं.’’ बता दें कि धम्मिका प्रसाद (39 वर्ष) ने 2006 से 2015 तक देश के लिये 25 टेस्ट और 24 वनडे खेलते हुए क्रमश: 75 और 32 विकेट चटकाए थे.