• Home
  • News
  • Dhanashree Verma revealed why her husband Yuzvendra Chahal is always smiling

IND vs SA: क्या है युजवेंद्र चहल की मुस्कान के पीछे का राज, वाइफ धनश्री वर्मा ने किया खुलासा

क्रिकेट के मैदान पर परिस्थितियां कैसी भी हो लेकिन युजवेंद्र चहल हमेशा मुस्कराते हुए नजर आते हैं। मैदान के बाहर भी चहल काफी कूल रहते हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर फनी वीडियो शेयर करते हैं।

Edited By : Vanson Soral |Jun 06, 2022, 04:59 PM IST

Published On Jun 06, 2022, 04:59 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2022, 04:59 PM IST

Twitter/Dhanashree Verma Chahal

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए काफी शानदार रहा। राजस्थान की ओर से खेलते हुए युजवेंद्र ने 27 विकेट झटकते हुए पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। चहल के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। खिताबी मुकाबले में हारने के बावजूद चहल के चेहरे की मुस्कान में कोई कमी नहीं आई।

क्रिकेट के मैदान पर परिस्थितियां कैसी भी हो लेकिन चहल हमेशा मुस्कराते हुए नजर आते हैं। मैदान के बाहर भी चहल काफी कूल रहते हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर फनी वीडियो शेयर करते हैं। इस बीच चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने अपने हसबैंड की मुस्कान और मजाकिया स्वभाव के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के पॉडकास्ट में कहा, “सच कहूं तो युजवेंद्र एक खुशमिजाज इंसान हैं। उनका पहला प्यार क्रिकेट है। क्रिकेट के माहौल में साथी खिलाड़ियों के साथ रहना ही उनकी मुस्कान के पीछे की सबसे बड़ी वजह है।”

धनश्री ने कहा, “क्रिकेट में माहौल बहुत फ्रैंडली होता है लेकिन फिर भी तनाव बना रहता है। लेकिन आपको फिर भी इसके साथ बने रहना होता है। यही कारण है कि युज़ी हर समय मुस्कराते रहते हैं।”

युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में धनश्री वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो चहल और जोस बटलर को डांस सिखाती नजर आ रही थी। यही नहीं, IPL के 15वें सीजन के दौरान धनश्री राजस्थान रॉयल्स और युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम मे दिखाई दी थी।

Editor's Pick