×

एक दूसरे के हुए धवल कुलकर्णी और श्रद्धा

कुलकर्णी के साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने उन्हें उनकी शादी की बधाई दी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 4, 2016 12:40 PM IST

धवल कुलकर्णी और श्रद्धा © Rohit Sharma Twitter handle
धवल कुलकर्णी और श्रद्धा © Rohit Sharma Twitter handle

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी कल श्रद्धा खारपुड़े के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। श्रद्धा एक फैशन कॉर्डिनेटर हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात चार साल पहले इनके एक निजी मित्र ने करवाई थी। जिसके बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गयी और इसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी में दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद थे। कुलकर्णी और श्रद्धा ने महाराष्ट्र की पारम्परिक वेशभूषा में शादी की। इस शादी से दोनों ही परिवार काफी खुश थे। कुलकर्णी के साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने उन्हें उनकी शादी को लेकर बधाई दी। रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कहा “मेरे दोस्त धवल और श्रद्धा को शादी की बहुत बहुत बधाई”। ये भी पढ़ें: एशिया कप 2016: भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया

आपको बता दें कि रोहित और धवल मुंबई की टीम से खेलते हैं। फिलहाल रोहित शर्मा एशिया कप के मैच खेलने बांग्लादेश गए हुए हैं जहाँ भारतीय टीम ने अपने सभी मैचों को जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रोहित ने कल युएई के खिलाफ खेले गए मैच में 39 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

TRENDING NOW

धवल की शादी में क्रिकेट जगत के कई सितारे पहुंचे हुए थे। इनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि संग आए हुए थे। इन दोनों ने भी धवल और श्रद्धा को शादी की बधाईयां दी। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने भी टेनिस खिलाड़ी शीतल गौतम से शादी कर ली। उनके शादी के मौके पर कई बॉलीवुड के सितारे भी पहुचे थे जिनमें खुबसूरत अदाकारा एली अवराम भी मौजूद थी।