add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023 में धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर

धोनी T20 क्रिकेट में सर्वाधिक 208 कैच लेने वाले विकेटकीपर भी बन गए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को पछाड़ते हुए ये बड़ी उपलब्धि हासिल की.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 21, 2023 10:24 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार विकेटकीपिंग के दम पर इतिहास रच दिया. उन्होंने मैच में 1 कैच, 1 स्टम्पिंग और 1 रन आउट किया. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में 200 डिसमिसल यानी शिकार (कैच + स्टंपिंग + रनआउट) पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं . IPL में धोनी के नाम 137 कैच और 40 स्टम्पिंग मिलाकर कुल 137 शिकार दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने 27 रन आउट भी किए हैं.

यही नहीं, धोनी T20 क्रिकेट में सर्वाधिक 208 कैच लेने वाले विकेटकीपर भी बन गए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को पछाड़ते हुए ये बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस मामलें में दिनेश कार्तिक तीसरे नंबर पर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर 

  • 208 – एमएस धोनी
  • 207 – क्विंटन डी कॉक
  • 205 – दिनेश कार्तिक
  • 172 – कामरान अकमल
  • 150 – दिनेश रामदीन

धोनी ने 13वें ओवर में SRH के कप्तान एडन मारक्रम का कैच पकड़ा और फिर अगले ही ओवर में जडेजा की गेंद पर मयंक अग्रवाल को स्टंप आउट कर दिया. आखिरी ओवर में धोनी ने वाशिंगटन सुंदर को रन आउट किया. धोनी ने आज जिस तरह की विकेटकीपिंग की, उसे देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 41 साल है.

 

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डिसमिसल (कैच+स्टम्प)

  • महेंद्र सिंह धोनी- 177
  • दिनेश कार्तिक- 166
  • रिद्धिमान साहा- 98
  • रॉबिन उथप्पा- 90
  • पार्थिव पटेल- 81
  • ऋषभ पंत- 79

 

इस मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 134 रन ही बना सकी. हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए. चेन्नई के लिए जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 3 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले.