add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

धोनी दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशर: विराट कोहली

कप्तान धोनी ने आकर महज 6 गेंदों में 20 रन बना डालें जिसमें दो छक्के भी शामिल हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 8, 2016 5:09 PM IST

विराट कोहली© Getty Images
विराट कोहली© Getty Images

भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने टीम इंडिया के वनडे व टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का बेहतरीन मैच फिनिशर बताया है। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 एशिया कप के फाइनल में छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाया था। कोहली ने शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मैच में अच्छी बल्लेबाजी महत्वपूर्ण रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैच में मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दूसरे और से रन गति को बनाए रखा और दबाव के समय दो, तीन चौके लगाकर दबाव को कम कर दिया। ये भी पढ़ें: भारत विश्व कप जीतने के लिए प्रबल दावेदार: पूर्व क्रिकेटर्स

वहीं धोनी ने आने के बाद वो किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं उन्होंने छक्का जड़कर टीम को 8 विकेट से जीताया। इसलिए धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है। टीम इंडिया को आखिरी दो ओवर में 19 रन की जरुरत थी और कप्तान धोनी ने आकर महज 6 गेंदों में 20 रन बना डालें जिसमें धोनी ने दो छक्के लगाए। जिसके बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल जीता। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में भारत को होगी दिक्कत: गम्भीर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने आगे कहा युवराज सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए। युवी का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए ख़ुशी की बात है। सुरेश रैना ने मध्य क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए।

रैना टी20 के खतरनाक खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी करते हैं उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई बार मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। वहीं हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को एक अच्छा ऑल राउंडर मिल गया है जो अपने बल्ले के साथ ही साथ गेंद से भी कमाल करने में सक्षम है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस समय फॉर्म में हैं जो कि अच्छी बात है।