Advertisement
VIDEO: वाइफ साक्षी के साथ IND vs NZ पहला T20 देखने स्टेडियम पहुंचे धोनी
पहले T20I मैच से एक दिन पहले भी धोनी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।
रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इस मुकाबले को देखने के लिए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान धोनी के साथ उनकी वाइफ साक्षी भी मौजूद रही। जैसे ही धोनी की तरफ कैमरा गया तो उन्होंने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
पहले T20I मैच से एक दिन पहले भी धोनी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। इस तरह धोनी को अचानक अपने साथ देख कप्तान हार्दिक पांड्या समेत टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।
Dhoni watching the match from stadium. pic.twitter.com/YqhhiIOCW7
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 27, 2023
धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन आज भी वह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। IPL 2023 सीजन में अब 2 महीने से भी कम का वक्त बचा है और यही वजह है कि वह नेट्स में लगातार पसीना बहा रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-
भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
— DHONI GIFS™ (@DhoniGifs) January 27, 2023
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फग्र्यूसन और ब्लेयर टिकनर।
COMMENTS