- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dhruv Jurel and Abhimanyu easwaran out from duleep trophy quarter final
Duleep Trophy: दो टीम के कप्तान की हुई छुट्टी, फिटनेस की वजह से क्वार्टर फाइनल से बाहर
दिलीप ट्रॉफी के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दो टीम के कप्तान क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए हैं.
Published On Aug 28, 2025, 03:04 PM IST
Last UpdatedAug 28, 2025, 03:04 PM IST
Dhruv Jurel and Easwaran Out: मध्य क्षेत्र के कप्तान ध्रुव जुरेल और पूर्वी क्षेत्र के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन बुखार और ग्रोइन की चोट के कारण बृहस्पतिवार से यहां शुरू हुए दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से बाहर रहेंगे .
ईश्वरन के नहीं खेलने से पूर्वी क्षेत्र को करारा झटका लगा है जिसका सामना पूर्वी क्षेत्र से होना है . तेज गेंदबाज आकाश दीप और विकेटकीपर ईशान किशन वैसे ही टीम में नहीं हैं .
रियान पराग करेंगे कप्तानी
ईश्वरन के नहीं खेलने से असम के हरफनमौला रियान पराग को कप्तानी सौंपी गई है . समझा जाता है कि एशिया कप के लिये भारत के स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल जुरेल को कल चोट लगी और उन्हें मैच से बाहर रहने की सलाह दी गई है .
उत्तर पूर्व के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार को मध्यक्षेत्र की कमान दी गई है . उत्तर क्षेत्र की टीम में कप्तान शुभमन गिल नहीं हैं जो बुखार से उबर नहीं सके हैं . ऐसे में हरियाणा के अंकित कुमार कप्तानी कर रहे हैं .
शुभमन गिल के वायरल होने की वजह से वह दिलीप ट्रॉफी से ही बाहर हो चुके हैं. फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. गिल एशिया कप में भारतीय टीम की उप कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में उनका जल्द से जल्द फिट होना टीम के लिए काफी जरूरी है.