• Home
  • News
  • Dhruv Jurel brilliant work behind the stump against KKR Watch Video

VIDEO: ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे दिखाई धोनी जैसी फुर्ती, हर कोई रह गया हैरान

विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने कमाल की फुर्ती दिखाई और कैमरन ग्रीन को स्टंप आउट किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 19, 2026, 06:48 PM IST

Published On Apr 19, 2026, 06:48 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2026, 06:48 PM IST

Dhruv Jurel

Dhruv Jurel

Dhruv Jurel Stumping Video: आईपीएल 2026 में रविवार को केकेआर और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी. इसके जवाब में केकेआर ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए. विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने कमाल की फुर्ती दिखाई और कैमरन ग्रीन को स्टंप आउट किया. ध्रुव जुरेल की विकेट के पीछे धोनी जैसी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान भी रह गया.

केकेआर की पारी के पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने पहुंचे थे, इसी ओवर में ध्रुव जुरेल ने स्टंपिंग से खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे कैमरन ग्रीन का शिकार किया. रवि बिश्नोई ने गेंद को लेग स्टंप के बाहर डाली, जिस पर कैमरन ग्रीन पूरी तरह बीट हो गए, जुरेल ने पहले बांई तरफ डाइव लगाते हुए गेंद को पकड़ा और फिर उसी पोजीशन में लगभग गिरते हुए स्टंप पर थ्रो मार दिया. कैमरन ग्रीन 13 बॉल में 27 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उनकी पारी में चार चौका और एक छक्का शामिल था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ध्रुव जुरेल के स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर जुरेल की जमकर तारीफ हो रही है और उनकी तुलना धोनी से की जा रही है.

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 155 रन

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 155 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 46 जबकि यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने तीन-तीन जबकि सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए.

Editor's Pick