अकेले लड़े ध्रुव जुरेल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जड़ा शानदार शतक

केएल राहुल (19 रन), साई सुदर्शन (17 रन), देवदत्त पडिडकल (05) जैसे खिलाड़ियों ने इस मैच में पूरी तरह निराश किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 06, 2025, 04:10 PM IST

Published On Nov 06, 2025, 04:10 PM IST

Last UpdatedNov 06, 2025, 04:10 PM IST

Dhruv Jurel

Dhruv Jurel

Dhruv Jurel century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली है. साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिसियल टेस्ट में उन्होंने विकेटों के पतझड़ के बीच अकेले मोर्चा संभाला और शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ए की टीम ने वापसी की है.

बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड- 1 पर खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. केएल राहुल (19 रन), साई सुदर्शन (17 रन), देवदत्त पडिडकल (05) जैसे खिलाड़ियों ने इस मैच में पूरी तरह निराश किया. अभिमन्यु ईश्वरन खाता भी नहीं खोल सके. कप्तान ऋषभ पंत भी 24 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कुलदीप यादव (20 रन) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक

जुरेल उस समय बल्लेबाजी करने आए थे, जब भारत ए ने 59 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे. जुरेल ने कुलदीप यादव के साथ 79 रन की साझेदारी की. कुलदीप यादव ने 88 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनकी इस पारी से भारत ने वापसी की.

255 रन पर ढेर हुई भारत ए की पारी

भारत ए की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल के पहले दिन 255 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. ध्रुव जुरेल 132 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की पारी के ऑल आउट होने के बाद पहले दिन के स्टंप्स का ऐलान किया गया. ध्रुव जुरेल ने अपनी पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए. हर्ष दुबे ने 14 रन और मोहम्मद सिराज ने 15 रन का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका के लिए तियान वैन वुरेन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

Editor's Pick