• Home
  • News
  • Dhruv Jurel is Ready to Play for India in All Three Formats says Ambati Rayudu

'अब उन्हें भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने चाहिए', RR के इस बल्लेबाज के लिए अंबाती रायुडु ने की पैरवी

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं. शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम पर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम की जीत में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने सिर्फ 43 गेंद पर 81 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 11, 2026, 02:31 PM IST

Published On Apr 11, 2026, 02:31 PM IST

Last UpdatedApr 11, 2026, 02:31 PM IST

Dhruv Jurel india

Dhruv Jurel india

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं. शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम पर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम की जीत में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने सिर्फ 43 गेंद पर 81 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी से भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू बहुत खुश हैं. रायुडू ने इस पारी की तारीफ की और कहा कि अब दुनिया को जुरेल के बारे में ज्यादा बात करनी चाहिए.

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर रायुडू ने कहा कि जुरेल ने न सिर्फ अपनी स्किल, बल्कि अपने टेम्परामेंट से भी प्रभावित किया है. वह अब काफी परिपक्व बल्लेबाज बन चुके हैं और उन्हें जल्द ही सभी फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सम्पूर्ण बल्लेबाज हैं ध्रुव जुरेल…

रायुडू ने जुरेल को कम्प्लीट बल्लेबाज कहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में जुरेल जैसे ‘संपूर्ण बल्लेबाज’ कम ही देखने को मिलते हैं. रायुडू ने कहा कि जुरेल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस सीजन में चार मैचों में 176 रन बनाकर जुरेल ने अपनी उपयोगिता साबित कर दी है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि जुरेल को जितनी पहचान मिलनी चाहिए, उतनी अभी नहीं मिल रही है.

आईपीएल 2026 में ध्रुव जुरेल राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम के लिए शीर्ष क्रम में एक मजबूत कड़ी साबित हुए हैं. आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में निश्चित रूप से सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में वैभव सूर्यवंशी रहे, लेकिन जुरेल की पारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. जुरेल की पारी नहीं आई होती तो मैच का परिणाम दूसरा भी हो सकता था.

वैभव-जुरैल की बल्लेबाजी के दम पर आसानी से जीता राजस्थान

मैच की बात करें तो आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29, और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे.

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने जोश हेजलवुड के ओवर में दो छक्क लगाने के बाद उसी ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. हालांकि वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 37 गेंद पर 108 रन की साझेदारी की. वैभव खास तौर पर काफी आक्रामक दिखे. उन्होंने 26 गेंद पर सात छक्के और 8 चौके लगाए. उन्हें क्रुणाल पंड्या की गेंद पर विराट कोहली ने कैच किया. वहीं ध्रुव जुरेल (43 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौके की मदद से 81 रन) की तूफानी पारी खेली. इनकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick