IND A vs AUS A: एक अकेला लड़ता रहा, ध्रुव ही चमकता रहा, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सभी हुए अस्त, बस इस खिलाड़ी ने संभाला मोर्चा

भारत ए के ज्यादातर बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने किसी का बल्ला नहीं चला बस जुरेल खेलते रहे.

Edited By : Bharat Malhotra |Nov 07, 2024, 11:22 AM IST

Published On Nov 07, 2024, 11:22 AM IST

Last UpdatedNov 07, 2024, 11:22 AM IST

Dhruv Jurel Scoring 80 Runs in India a vs Australia A Match

Dhruv Jurel Scoring 80 Runs in India a vs Australia A Match

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारत ए की टीम बुरी तरह पस्त रही. मेलबर्न में तेज और उछालभरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए. केएल राहुल ने सिर्फ चार गेंदों का सामना किया और इतने ही रन बनाए. वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन खाता भी नहीं खोल पाए. एक ओर जहां ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे वहीं ध्रुव जुरेल इकलौते खिलाड़ी रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का डटकर सामना किया.

भारत ए की टीम सिर्फ 161 रन पर ऑल आउट हो गई. ज्यादातर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी हासिल नहीं कर पाए. देवदत्त पडिक्कल ने 26 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 16 रन बनाए. बाकी कोई अन्य बल्लेबाज गेंदबाजों को परेशान नहीं कर सका. लेकिन जुरेल ने 186 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन की जुझारू पारी खेली. उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्हें नाथन मैक्स्वीनी की गेंद पर डेविस ने उन्हें कैच किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह विकेटकीपर बल्लेबाज जब क्रीज पर उतरा तो भारत ए काफी मुश्किल में था. टीम का स्कोर 4 विकेट पर 11 रन था. पहले तीन ओवरों में ही टीम के चोटी के तीन बल्लेबाज पविलियन लौट गए थे.

पांचवें विकेट के लिए जुरेल ने पडिक्कल के साथ मिलकर 53 रन की साझेदारी हो गई. उन्होंने मजबूती दिखाई. वह गेंद को संयम के साथ खेलते हुए नजर आए.

जुरेल ने फिर नीतिश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर 39 रन जोड़े. और फिर नंबर 10 के बल्लेबाज प्रसिद्ध कृष्णा के साथ 36 रन जोड़े.

23 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों के लिए भारत-ए की टीम में शामिल किया गया. वह दूसरा मैच खेलने के लिए टीम के साथ जुड़े हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick