बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत को मिला सितारा, इंडिया-ए के लिए बिखेरी ध्रुव ने चमक

भारतीय टीम मुश्किल में थी और दोनों पारियों में इस बल्लेबाज ने हाफ सेंचुरी लगाई. उन्होंने दिखाया कि वह न सिर्फ खेल की परिस्थिति को समझते हैं बल्कि उनमें उनका सामना करने के लिए जरूरी धैर्य, तकनीक और जज्बा भी है.

Edited By : Bharat Malhotra |Nov 09, 2024, 10:46 AM IST

Published On Nov 09, 2024, 10:46 AM IST

Last UpdatedNov 09, 2024, 10:46 AM IST

Dhruv Jurel Scored 50 in both innings of india a match

Dhruv Jurel Scored 50 in both innings of india a match

ध्रुव जुरेल ने मौके का पूरा फायदा उठाया है. भारतीय क्रिकेट प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले केएल राहुल और उन्हें इंडिया-ए का मैच खेलने के लिए भेजा. और जुरेल इस मौके को चूके नहीं. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी लगाईं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर उन्होंने मिडल-ऑर्डर में कमाल की बल्लेबाजी की. अपनी इन दो पारियों के दम पर उन्होंने पर्थ में 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिए अपना मजबूत दावा पेश कर दिया.

तेईस वर्षीय जुरेल ने संयम और धैर्य का परिचय दिया. उन्होंने इस अनाधिकारिक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में हारफ सेंचुरी लगाई. वह हर बार मुश्किल परिस्थितियों में बैटिंग के लिए उतरे. पहली पारी में जब वह क्रीज पर उतरे तो भारत 11 रन पर चार विकेट खो चुका था. पहले तीन ओवरों में ही टॉप ऑर्डर निपट चुका था. तब उन्होंने 186 गेंद पर 80 रन की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में भारत के चार विकेट 44 रन पर गिर चुके थे. तब उन्होंने 68 गेंद पर 122 रन बनाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दोनों पारियों में ध्रुव ने मजबूत तकनीक के साथ-साथ दबाव का सामना करने की अपनी क्षमता का परिचय दिया. उनका डिफेंस अच्छा था वह गेंद को पूरे नियंत्रण के साथ खेल रहे थे. उन्होंने दिखाया कि अब वह ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं.

पहली पारी में भारत ए की टीम ने सिर्फ 161 रन बनाए थे. और इसमें से आधे ध्रुव के बल्ले से ही निकले. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 229 में से 68 रनों का योगदान दिया. दूसरी पारी में नीतिश कुमार रेड्डी ने 38 और तनुष कोटियान ने 44 रन रहे. इस मैच में भारत ए की ओर से हाफ सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का मिडल-ऑर्डर संघर्ष करता हुआ नजर आया. और ऐसे में ध्रुव ने जो दम दिखाया है वह काफी सकारात्मक है. जिस वक्त पर उन्होंने यह खेल दिखाया उससे उनकी मानसिक दृढ़ता के बारे में भी पता चला.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick